फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Strengthen self-help group: DM

स्वयं सहायता समूह को करें मजबूत : डीएम

Fri, 05 Mar 2021 10:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Strengthen self-help group: DM
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को आयोजित कार्यशाला में डीएम राजकमल यादव ने स्वयं सहायता समूह को सक्रिय करने के निर्देश दिए। कहा कि मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, सम्मान की तर्ज पर स्वयं सहायता समूहों को भी जोड़ा जाएगा। बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम राजकमल ने अधिकारियों को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सब्जी की जैविक खेती करने के लिए सरकारी भूमि उपलब्ध कराई जाने के निर्देश दिए। उपायुक्त स्वत: रोजगार ब्रजभूषण ने बताया कि जिले में अब तक 5139 समूह का गठन कर 4662 समूह का बैंक में खाता खुलवाया जा चुका है। 3737 समूह को आरएफ, 3085 को सीआईएफ, 3085 को स्टार्ट अप फंड दिया जा चुका है। कार्यशाला में सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, डीडीओ हुबलाल के अलावा 18 कलस्टर फेडरेशन के पदाधिकारियों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष व अन्य कैडर मौजूद रहे।
विज्ञापन

राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश
डीएम राजकमल यादव ने कर-करेत्तर की बैठक में अधिकारियों को राजस्व संग्रह में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार कर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। अमीन और तहसीलदार को क्षेत्र में नियमित भ्रमण बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ अभिराम, एडीएम अमित कुमार सिंह, डीडीओ हुबलाल, सीएमओ डॉ आरके टंडन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed