फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Streets and roads submerged due to rain, open pole of cleanliness system

बारिश से जलमग्न हुई गलियां और सड़के, सफाई व्यवस्था की खुली पोल

Wed, 14 Jul 2021 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Streets and roads submerged due to rain, open pole of cleanliness system
बागपत/ बड़ौत/ अग्रवाल मंडी टटीरी। मानसून की पहली बारिश में नगर निकायों की सफाई व्यवस्था के दावों की पोल खुल गई। बागपत, बड़ौत और खेकड़ा तहसील क्षेत्रों में नाले उफान पर आने से गलियों और सड़कों पर जलभराव हो गया। घरों और दुकानों में भी बारिश का पानी घुस गया। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भी पानी भर गया। इसके चलते वाहन रेंगते हुए निकले। दोघट थाना क्षेत्र में पलड़ा गांव में मकान की छत गिर गई, जबकि किशनपुर बराल में सड़क धंस गई। इसे लेकर ग्रामीणों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन

बागपत नगर के शौकत मार्केट, कोर्ट रोड, हाईवे स्थित सिसाना गांव में गायत्रीपुरम, इंद्रा कॉलोनी, माता कॉलोनी में पानी भर गया। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के दोनों तरफ बने नालों पर लोगों ने कुछ जगह अतिक्रमण कर रखा है। इसके चलते बारिश के पानी का नालों में नहीं पहुंच पाता। बुधवार को हुई तेज बारिश में हाईवे पर जबरदस्त जलभराव हो गया। इसकी वजह से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। वाहन चालक बहुत कम स्पीड में जलभराव से निकले। शौकत मार्केट में जलभराव को लेकर व्यापारियों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने नियमित सफाई व नाले का पुनर्निर्माण कराने की मांग की। हंगामा करने वालों में नंदलाल डोगरा, बॉबी चौहान, समीर खान, राजेश खट्टर, इमरान, अमित कुमार, अरविंद गोयल, राजेश आदि शामिल रहे। उधर, बड़ौत क्षेत्र में कई कॉलोनियों जलभराव हो गया। अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में पुलिस चौकी और खल मंडी बाजार में पानी भर गया। कस्बा निवासी गौरव और मोहित आदि ने बताया कि नालियों की सही सफाई न होने के कारण ही नालियों का पानी दुकानों और मकानों में भर गया। घंटों मेहनत करने के बाद दुकानदारों और मकान मालिकों ने घरों से पानी निकाला।
विज्ञापन

किशनपुर बराल में सड़क धंसने पर हंगामा
रमाला। किशनपुर गांव में बुधवार को हुई बारिश के चलते राम ताल के पास बनी सड़क धंस गई। सड़क में करीब 20 फुट गहरा गड्ढा होने से आवागमन बाधित हो गया। ग्रामीणों ने जल निगम के ठेकेदार पर घटिया सामग्री का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि विजय सिंह ने बताया कि एक वर्ष पूर्व गांव में टंकी का निर्माण कराया गया था। इसमें घटिया किस्म की पाइप लगाई गई है। पाइप के ज्वाइंट जगह-जगह से लीक है। जिस स्थान पर सड़क में गड्ढा हुआ है, वहां टंकी का पाइप लीक होने से मिट्टी कट गई थी। बारिश के तेज बहाव से सड़क की मिट्टी बहकर रामताल में चली गई। ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह घटिया किस्म की पाइप बिछाई गई है, उससे प्राचीन धरोहर रामताल की दीवार गिरने का खतरा बना हुआ है। सड़क की मरम्मत कराने व टंकी के पाइप बदलने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में विजय सिंह, दीपक, अंकुर, रामवीर, सुनील, राजेंद्र, मुकेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरपुड़ा में पानी की निकासी न होने पर हंगामा
दोघट। निरपुड़ा गांव के तालाबों की खुदाई न होने के कारण बारिश का पानी घरों में घुसने लगा है। इससे नाराज लोगों ने बुधवार को हंगामा किया। ग्रामीणों ने बताया कि वे शीघ्र डीएम बागपत से मिलेंगे। इस मौके पर पूर्व प्रधान मुनेश देवी, प्रकाश, इमरान, विंनोद, जयवीर, नरेंद्र, बिट्टू, शोराज, निश्चय, जीवन, भोला आदि मौजूद रहे। इसके अलावा दोघट, टीकरी, दाहा, बामनौली, भड़ल, धनौरा आदि गांवों में भी जलभराव की स्थिति बनी रही।
पलड़ा गांव में मकान की छत गिरी
दोघट। बुधवार को हुई बारिश में पलड़ा गांव निवासी अरशद पुत्र इसराइल के मकान की छत गिरने से खाद्य सामग्री, चारपाई, संदूक, बक्शा, कुर्सी, कपड़े आदि सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।
पानी के तेज बहाव में बाइक बही
फोटो नंबर 14केएआर 3
खेकड़ा। बारिश के कारण रेलवे रोड पर पानी के तेज बहाव में मार्ग पर खड़ी कई दुकानदारों की बाइक भी दूर तक बह गई। बड़ा बाजार, रेलवे रोड, पाठशाला रोड, जैन कॉलेज रोड, तांगा स्टैंड, यादव चौक आदि स्थानों पर व्यापारियों की दुकानों एवं मकानों में भरे पानी से सामान खराब होने से आर्थिक नुकसान हुआ।

बारिश के चलते छह घंटे गुल रही बिजली
बड़ौत। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे बारिश शुरू होने के बाद से नगर क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। शाम करीब चार बजे बिजली आई। देहात क्षेत्र के बामनौली, बिजरौल, दोघट, पुसार, भड़ल, टीकरी, गांगनौली, कंडेरा, रमाला, किरठल, असारा, पुसार, ईदरीशपुर, छपरौली सहित अन्य गांवों में शाम तक भी आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी थी। उधर, अधिशासी अभियंता द्वितीय गोपाल सिंह का कहना है कि बरसात से जिन गांवों में सप्लाई बाधित हुई, वहां पर अवर अभियंता व कर्मचारियों को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed