{"_id":"6041176f8ebc3e592071d59f","slug":"stoped-work-of-high-tension-line-in-nirpura-baghpat-news-mrt528247544","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरपुड़ा में हाईटेंशन लाइन खींचने का कार्य रुकवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरपुड़ा में हाईटेंशन लाइन खींचने का कार्य रुकवा
विज्ञापन
विरोध में ग्रामीण धरने पर बैठे, विद्युत लाइन को गांव के बाहर से निकालने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। निरपुड़ा गांव में ग्रामीण बृहस्पतिवार को खींची जा रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के विरोध में बिजलीघर पर धरने पर बैठ गए। कार्य भी रुकवा दिया। सूचना पर पहुंचे ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी जिद पर अड़े रहे। ग्रामीणों ने समस्या का समाधान न होने पर शुक्रवार को पंचायत करने की चेतावनी दी।
निरपुड़ा गांव के बीच नई हाईटेंशन विद्युत लाइन खींची जानी है। ग्रामीण गांव से पुरानी लाइन बाहर करने और नई लाइन भी गांव के बाहर से निकाले जाने की मांग कर रहे है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों का कहना है कि लाइन का सर्वे गांव के अंदर से ही हुआ है। अब इसकी जगह नहीं बदली जा सकती। बृहस्पतिवार को ठेकेदार के लोग गांव में लाइन खींचने पहुंचे तो ग्रामीणों ने लाइन का कार्य रुकवा दिया। एसडीओ अजहर अख्तर अली, जेई रविंद्र कुमार ने थाने पहुंच इसकी शिकायत की। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा व निगम के अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण जिद पर अड़े रहे। निरपुड़ा बिजलीघर पर धरना शुरू कर दिया। शुक्रवार को गांव में पंचायत के आयोजन की घोषणा कर धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर पुष्पेंद्र राणा, बिजेंद्र राणा, सोनू राणा, तेजपाल, मांगे, वीरसेन, राजू, सतपाल, रणधीर, सहदेव आदि मौजूद रहे।