फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   stop salery

Baghpat News: लापरवाह 23 अफसर व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोका

Sun, 31 Aug 2025 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
stop salery
बागपत। जिला युवा कल्याण अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी सहित 23 अफसर व कर्मचारी लापरवाह बनते जा रहे हैं। ये समय से कार्यालय नहीं पहुंचते हैं। सीडीओ के निरीक्षण में अधिकतर अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले तो उनका वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। साथ ही विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

विकास भवन का सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार की सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर निरीक्षण किया और अफसर व कर्मचारी पौने 11 बजे तक भी कार्यालय में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी श्याम सुंदर इकनौरिया, दिव्यांग विभाग के कर्मचारी गोल्डी, डीपीआरओ अरुण अत्री, राकेश कुमार, लेखाकार अविश कुमार, जिला कौशल प्रबंधक कन्हैया लाल अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पीएमजीएसवाई कार्यालय में बिजेंद्र सिंह, वीडीओ रोहन सिंह, सहायक सेवा योजन अधिकारी विपिन कुमार तो सिंचाई विभाग से अलसम खान, प्रशांत कुमार, अपर सांख्यिकीय अधिकारी सुखपाल सिंह, संजीव कुमार निम, संदीप कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी वैश्विक डबास, पूजा राणा, गिरिराज, सहायक आयुक्त एवं सहकारिता निबंधक इंदु सिंह, सूर्यप्रकाश, अंकुर कुमार, सुधीर गुप्ता व राकेश कुमार अनुपस्थित मिले। इन सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed