फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Stones in the hospital on the death of a woman

महिला की मौत के बाद कोविड अस्पताल में परिजनों ने किया पथराव

Tue, 04 May 2021 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Stones in the hospital on the death of a woman
चिकित्सकों ने भागकर बचाई जान, पुलिस फोर्स बढ़ाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सरूरपुर के कोविड अस्पताल में मंगलवार को एक महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने पथराव कर दिया। इस दौरान चिकित्सकों व स्टाफ नर्स ने भागकर जान बचाई। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

कोविड अस्पताल एल-2 में तैनात डॉ. राजेश ने बताया कि प्रेमो देवी (68) पत्नी धर्मवीर सिंह को बीती एक मई को भर्ती कराया गया था। मंगलवार दोपहर 12 बजे के बाद प्रेमो देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर पथराव शुरू कर दिया। उस समय डॉ. नितेश, डॉ. सतेंद्र, फार्मासिस्ट मुकेश, स्टाफ शेर सिंह, वार्ड बॉय अंकुर और नितेश शर्मा मौजूद थे। उन्होंने किसी तरह वहां भागकर जान बचाई। कुछ देर हंगामा करने के बाद परिजन शांत हो गए। इस संबंध में सरूरपुर चौकी प्रभारी सचिन ने बताया कि महिला की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। हालांकि किसी चिकित्सक ने लिखित शिकायत नहीं की है। परिजन महिला का शव लेकर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed