फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Stoned for resisting tampering

छेड़छाड़ का विरोध करने पर पथराव

Sat, 05 Sep 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Stoned for resisting tampering
बागपत यमुना रोड पर सभासद से घटना की जानकारी लेते पुराना कस्बा चौकी प्रभारी रविन्द्र कुमार - फोटो : BAGHPAT
किशोरी का भाई घायल, पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोतवाली क्षेत्र में एक मोहल्ले में किशोरी से छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपी पक्ष के लोगों ने पीड़ित पक्ष पर पथराव कर दिया। हमले में किशोरी का भाई घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत किया। साथ ही छह लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पुलिस को बताया कि एक रिक्शा चालक युवक रोजाना उनकी बेटी से छेड़खानी करता है। शनिवार की शाम भी यमुना रोड पर किशोरी से छेड़छाड़ की। किशोरी की सूचना पर उसका भाई परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा और आरोपी युवक को ऐसा करने से मना किया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि रिक्शा चालक पक्ष के लोगों ने किशोरी के भाई पर पथराव कर उसे घायल कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। उधर, कसबा चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार का कहना है कि जांच चल रही है। शुरूआती जांच में झगड़ा गाड़ी करने का विवाद सामने आया है। जांच की जा रही है। सीओ सदर ओमपाल सिंह ने बताया कि जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

मुठभेड़ में फरार बदमाश ने किया सरेंडर
बागपत। कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि क्षेत्र के सूजरा मार्ग पर 24 अगस्त को हुई मुठभेड़ में फरार हुए बदमाश शहजाद ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस दबाव के चलते यह सरेंडर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed