फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Stone pelting in two sides in Sankalputhi

सांकलपुट्ठी में दो पक्षों में पथवराव

Sat, 16 Oct 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting in two sides in Sankalputhi
दंपती सहित तीन घायल, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। सांकलपुट्ठी में शुक्रवार रात को दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट और पथराव हो गया। इसमें दंपती सहित तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सांकलपुट्ठी निवासी रामकुमार पुत्र गंगा ने बताया कि शुक्रवार वह अपने घर के बाहर बैठा था। तभी गांव का साहब सिंह आया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी। उसकी पत्नी शशि बचाव में आई तो उसके साथ भी मारपीट की। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को किसी तरफ समझा कर घर भेजा। कुछ देर बाद फिर से दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। पथराव में साहब सिंह पक्ष का एक युवक कुलदीप उर्फ अंगद गंभीर रूप से घायल हो गया और दूसरे पक्ष से रामकुमार व उसकी पत्नी घायल हो गए। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed