{"_id":"628680c47457a059a0646d0e","slug":"stone-pelting-for-parking-a-car-in-ahida-three-injured-baghpat-news-mrt589303764","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहैड़ा में गाड़ी खड़ी करने को लेकर पथराव, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहैड़ा में गाड़ी खड़ी करने को लेकर पथराव, तीन घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अहैड़ा गांव में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसके बाद पथराव हुआ। इसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
अहैड़ा गांव के रहने वाले नरेश का आरोप है कि गांव का एक व्यक्ति रास्ते में गाड़ी खड़ी कर देता है। इससे उसे आने जाने में परेशानी उठानी पड़ती है। आरोप है कि इसे लेकर बुधवार शाम को मामूली कहासुनी के बाद हंगामा हो गया। उधर, दूसरे पक्ष के राजीव का आरोप है कि मोहल्ले के कुछ लोग उनसे रंजिश रखते है। बुधवार शाम उनके घर पर पथराव कर उसे घायल कर दिया था। इसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह दूसरे पक्ष के काफी लोगों ने उनके घर पहुंचकर हमला कर दिया। इसमें राजीव, उसकी पत्नी बबली व भाई प्रवीण घायल हो गए। इंस्पेक्टर ओपी सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिल गई है। जांच के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।