{"_id":"67377afc062471a30b07f936","slug":"stock-did-not-match-with-register-and-machine-in-three-shops-notice-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-121775-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: तीन दुकानों में रजिस्टर व मशीन से नहीं हुआ स्टॉक का मिलान, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: तीन दुकानों में रजिस्टर व मशीन से नहीं हुआ स्टॉक का मिलान, नोटिस
Fri, 15 Nov 2024 10:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 15 Nov 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों ने जिले में छापामारी अभियान चलाया। उन्होंने तीन दुकानों पर रजिस्टर व मशीन से स्टॉक का मिलान नहीं होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही 33 दुकानों से 35 नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए।
रबी फसल की बुवाई शुरू हो चुकी है और ऐसे में खाद व बीज की कालाबाजारी होने की आशंका रहती है। किसान स्टॉक भी लगाते है और फिर दिल्ली व हरियाणा में खाद व बीज की आपूर्ति की जाती है। इसको देखते हुए जिले में तीन कृषि विभाग की टीम लगाई गई। जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव ने बताया कि बागपत में उपकृषि निदेशक दुर्विजय सिंह ने 14 दुकानों पर छापामारी की और वहां स्टॉक का मिलान किया। उन्होंने आठ सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। इसके अलावा बड़ौत में वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ने पांच दुकानों की निरीक्षण कर छह सैंपल लिए और खेकड़ा में जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव ने 14 दुकानों का निरीक्षण किया और 21 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया।
- तीन दुकानों पर नहीं मिला स्टॉक का मिलान
रटौल गांव की तीन दुकानों पर रजिस्टर व मशीन में स्टॉक का मिलान नहीं हो सका। दुकानों पर गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए शिव कृषि सेवा केंद्र रटौल, इफको ई-बाजार रटौल, उज्ज्वल खाद बीज भंडार रटौल को कारण बताओ नोटिस जारी किया। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि यदि जवाब नहीं दिया जाता है तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि रटौल में कुछ दिन भी पहले भी कृषि विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही विक्रेता दुकानों को बंद कर भाग गए थे और वहां कई दुकानों पर अधिकारियों के नंबर भी गलत लिखे गए थे। इस बार टीम ने पहले रटौल गांव को ही निरीक्षण के लिए चुना और वहां जाकर दुकानों की जांच। विक्रेताओं को दुकान बंद करने का मौका नहीं मिल सका।
- कई जगह दुकान मिलीं बंद
बागपत व बड़ौत में कई स्थानों पर उर्वरकों की दुकान बंद मिलीं। दुकान बंद होने के कारण वहां बीज व खाद की जांच नहीं हो सकीं और न ही स्टॉक का मिलान हो सका। उन्होंने विक्रेताओं को चेतावनी दी कि यदि निरीक्षण के दौरान दुकान बंद मिली तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।