{"_id":"5ec0126b8ebc3e9027450bbd","slug":"sticks-and-sticks-in-doula-village-stone-pelted-on-police-baghpat-news-mrt4820558199","type":"story","status":"publish","title_hn":"डौला गांव में चले लाठी-डंडे, पुलिस पर भी पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डौला गांव में चले लाठी-डंडे, पुलिस पर भी पथराव
विज्ञापन
डौला गांव में पुलिस हिरासत में मारपीट के आरोपी
- फोटो : BAGHPAT
डौला गांव में चले लाठी-डंडे, पुलिस पर भी पथराव
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली थाना क्षेत्र के डौला गांव में बीती रात बुग्गी खड़ी करने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी दोनों पक्ष के लोगों ने पत्थर फेंके। पुलिस ने लाठी फटकार कर लोगों को खदेड़ा। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
डौला की कौशल्या पत्नी खिलाड़ी ने गली में खड़ी चंद्रपाल पुत्र हुक्मे की बग्गी को हटाने के लिए कहा। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों ओर से दर्जनों पुरुष और महिलाओं में पथराव हो गया। लाठी डंडे चले। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस से भी लोगों ने बदसलूकी की और पत्थर फेंके। अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर लोगों को खदेड़कर माहौल शांत कराया गया। कौशल्या की तहरीर पर बाबू, कृष्णपाल, भोपाल, किरनपाल, पंकज, शालू, गीता, मेहरसिंह, मीना, सुरती व गौरव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों के आरती, मधु, किरणपाल, पंकज, कृष्णपाल, मोहरसिंह, चंद्रपाल, बाबू, प्रेमपाल, अरुण, जितेंद्र के अलावा 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ गांव में बलवा करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने सुरति, विशाल, बाबू, कौशल्या, चंद्रपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।