{"_id":"5f04b1e98ebc3e42f31aecfe","slug":"start-of-learning-license-30-licenses-will-be-made-in-a-day-baghpat-news-mrt489997950","type":"story","status":"publish","title_hn":"लर्निंग लाइसेंस बनना शुरू, एक दिन में बनेंगे 30 लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लर्निंग लाइसेंस बनना शुरू, एक दिन में बनेंगे 30 लाइसेंस
विज्ञापन
बागपत। कोरोना के कारण साढ़े तीन महीने से बंद पड़ी लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। एआरटीओ कार्यालय में एक दिन में 30 लाइसेंस बनाए जाएंगे। आवेदन के आधार पर प्रतिदिन तीस आवेदकों को ही लाइसेंस के लिए बुलवाया जा रहा है।
कोरोना महामारी के कारण प्रदेश भर में 21 मार्च से लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया बंद है। साढ़े तीन माह से एक भी लर्निंग लाइसेंस नहीं बनाया गया है। मंगलवार से एआरटीओ कार्यालय में लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कार्यालय में भीड़ न हो इसके लिए शासन ने एक दिन में अधिकतम 30 लाइसेंस बनाने के ही निर्देश जारी किए है। एआरटीओ कार्यालय की ओर से 30 आवेदकों को ही कार्यालय में लाइसेंस बनवाने के लिए बुलवाया जा रहा है। कार्यालय में प्रवेश से पूर्व आवेदकों के हाथ धोने के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था कराई गई है।
एआरटीओ सुभाष राजपूत ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए एक दिन में 30 लाइसेंस बनाने की अनुमति मिली है, उसी के आधार पर आवेदकों को बुलाया जा रहा है। कार्यालय में प्रवेश से पूर्व हाथ धोने के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था कराई गई है।