{"_id":"64b2f6cef17b41da5c0b0664","slug":"stampede-due-to-spark-in-electric-wires-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-3259-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बिजली के तारों में चिंगारी उठने से मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बिजली के तारों में चिंगारी उठने से मची भगदड़
विज्ञापन
बालैनी। पुरा महादेव मंदिर के पश्चिमी गेट पर बिजली के तारों में चिंगरी उठने से वहां भगदड़ मच गई। भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु इधर-उधर भागते हुए नजर आए। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने शटडाउन लेकर तारों को ठीक किया।
पुरा महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए इस बार पश्चिमी द्वार खोला गया है। शनिवार शाम को श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए लाइन में लगे हुए थे, तभी बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से द्वार के पास लगे एक बिजली के पोल के तारों में स्पार्किंग होने से चिंगारी उठनी शुुरु हो गई। बिजली की चिंगारी उठने से श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई और श्रद्धालु इधर-उधर दौड़ते हुए नजर आए।
-- -