फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Stadium will be built in Inter College of Bulandshahr with the funds of Chaudhary Jayant.

Baghpat News: बुलंदशहर के इंटर काॅलेज में चौधरी जयंत की निधि से बनेगा स्टेडियम

Thu, 25 Jan 2024 03:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 25 Jan 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Stadium will be built in Inter College of Bulandshahr with the funds of Chaudhary Jayant.
बागपत। बुलंदशहर के भटौना गांव के चौधरी चरण सिंह इंटर काॅलेज में राज्यसभा सदस्य चौधरी जयंत सिंह की निधि से बहुउद्देश्यीय स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। जिसके लिए राज्यसभा सदस्य जयंत चौधरी ने 60 लाख रुपये जारी कर दिए। जिससे कऍलेज के छात्र-छात्राओं को खेल सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा खेकड़ा के इंटर काॅलेज में स्टेडियम और बड़ौत के जनता वैदिक डिग्री काॅलेज में सिंथेटिक ट्रैक का जल्द निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य जयंत चौधरी ने बुलंदशहर जिले के भटौना गांव स्थित चौधरी चरण सिंह इंटर काॅलेज में छात्र-छात्राओं की खेल सुविधा बढ़ाने के लिए प्रस्ताव जारी किया है। जिसमें उन्होंने बुलंदशहर के डीएम को चौधरी चरण सिंह काॅलेज परिसर में बहुउद्देश्यीय स्टेडियम का निर्माण कराने का प्रस्ताव भेजा। बहुउद्देश्यीय स्टेडियम में बास्केट बॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कुश्ती, कबड्डी और जूडो समेत अन्य खेलों के लिए सुविधा दी जाएगी। जयंत चौधरी ने अपनी निधि से बहुउद्देश्यीय स्टेडियम का निर्माण कराने के लिए 60 लाख रुपये बुलंदशहर प्रशासन को भेज दिए।
विज्ञापन

- खेकड़ा में बहुउद्देश्यीय स्टेडियम और बड़ौत में सिंथेटिक ट्रैक भी जल्द बनेगा
राज्यसभा सदस्य जयंत चौधरी ने खेकड़ा के गांधी इंटर कॉलेज में बहुउद्देश्यीय खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा था। जिसके लिए 40 लाख रुपये का प्रस्ताव दिया गया था। इसके लिए जल्द बजट जारी होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। वहीं बड़ौत के जनता वैदिक काॅलेज के मैदान में सिंथेटिक ट्रैक के लिए 50 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा था। वहां भी जल्द कार्य शुरू करने की बात कही जा रही है।

एनसीसी कैडेट अजय कुमार। स्रोत: स्वयं

एनसीसी कैडेट अजय कुमार। स्रोत: स्वयं

एनसीसी कैडेट अजय कुमार। स्रोत: स्वयं

एनसीसी कैडेट अजय कुमार। स्रोत: स्वयं

एनसीसी कैडेट अजय कुमार। स्रोत: स्वयं

एनसीसी कैडेट अजय कुमार। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed