फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Spiderman and Motu Patlu Rakhis are very much liked by the children

बच्चों को खूब भा रहीं स्पाइडरमैन और मोटू-पतलू वाली राखियां

Thu, 04 Aug 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Spiderman and Motu Patlu Rakhis are very much liked by the children
बच्चों को खूब भा रहीं स्पाइडरमैन और मोटू-पतलू वाली राखियां
विज्ञापन

बड़ौत/बागपत। रक्षाबंधन का त्यौहार नजदीक आते ही बाजार रंग-बिरंगी राखियों से सज गया है। इस बार बच्चों को लुभाने वाली बाजार में तरह-तरह की राखियों की भरमार है। खरीददारी को लेकर महिलाओं और युवतियों की भीड़ बाजारों में उमड़ने लगी हैं, वहीं अच्छे कारोबार की उम्मीद से दुकानदार व व्यापारी तैयारियों में जुटे हुए हैं।
रक्षाबंधन पर्व के मात्र छह दिन शेष हैं। पूरा बाजार रंग-बिरंगी राखियों से सज गया है। बाजारों में आकर्षक राखियों के स्टाल सजे हुए हैं। वहीं भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन के पर्व को लेकर बहनों ने भी उत्साह के साथ अपने भाई के लिए राखी की खरीदारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

- भाइयों के लिए राखियां खरीदने में जुटी बहनें
बाजारों में राखियाें की खरीददारी तेज हो गई है। जिन बहनों के भाई दूर प्रदेश में रह रहे हैं उनके लिए बहनों ने अभी से ही खरीददारी शुरू कर दी है। भारतीय संस्कृति से जुड़ी चंदन, रुद्राक्ष, तुलसी सहित अन्य राखियां खरीदी जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बच्चों को भा रही डोरेमोन, मोटू-पतलू की राखियां
बाजारों में बच्चों के लिए भी ढेर सारी राखियां उपलब्ध हैं। यही कारण है कि बच्चों को इस बार मोटू-पतलू, डोरेमन, नोबिता, तितली राखी, सिटी राखी, लाइटिंग राखी सहित अन्य कार्टून वाली राखी से लेकर घड़ी और फोम की राखियां खूब लुभा रहा है। जिससे बाजार में रौनक बढ़ गई है।
- दस फीसदी तक बढ़े दाम
बाजारों में इस बार राखियों की पांच से 20 से 30 फीसदी कीमताें में वृद्धि हुई है। जो राखी पिछलेे साल 30 रुपये की मिलती थी, वह इस बार 40 रुपये में मिल रही है। 50 रुपये की राखी 60 से 70 रुपये की हो गई है।

तैयारियों में जुटे दुकानदार
दुकानदार अनुज और प्रवेश ने बताया कि दो साल तक कोरोना संक्रमण के चलते राखियाें का कारोबार कुछ खासा नहीं रहा। पिछले साल भी कम ब्रिकी के चलते कारोबार उतना अच्छा नहीं हुआ। दुकानदारों को इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है। इसलिए दिल्ली, हरियाणा सहित अन्य जगहों पर डिजाइन वाली राखियां मंगवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed