फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Speed ??limit set for vehicles on 18 routes

18 मार्गों पर वाहनों की गति सीमा निर्धारित

Tue, 23 Jun 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Speed ??limit set for vehicles on 18 routes
बागपत। प्रथम सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को डीएम शकुंतला गौतम की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें जिले के 18 मार्गों पर चलने वाले वाहनों की गति सीमा निर्धारित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

एआरटीओ सुभाष राजपूत ने बताया कि बैठक में दिल्ली-यमनोत्री मार्ग, मेरठ-बागपत मार्ग, मेरठ-बड़ौत मार्ग पर बाइक की अधिकतम सीमा 40 किमी प्रतिघंटा, कार व जीप के लिए 60 किमी प्रति घंटा, दस सीट से अधिक क्षमता वाले यात्री वाहन, मिनी बस व मालयान की गति सीमा 50 किमी प्रति घंटा निर्धारित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग, मुजफ्फरनगर-बुढ़ाना-बड़ौत मार्ग, बागपत-मुरादनगर मार्ग, बंथला-ढिकौली मार्ग, डौला-हिसावदा मार्ग, बुढसैनी-पुरामहादेव मार्ग, नैथला मोड से राजपुर खामपुर मार्ग, बड़ौत-कोताना-जागौस मार्ग, धौली प्याऊ-चमरावल मार्ग, पावर हाउस-बुढ़सैनी मार्ग, बड़ौत-टांडा मार्ग, बरनावा-दाहा मार्ग, बड़ौत-कोताना मार्ग से रंछाड होते हुए बिनौली-कैड़वा मार्ग, नंगला, काकौर, छपरौली, हेवा लूंब मार्ग, बालैनी-पुरामहादेव मंदिर-बिनौली मार्ग पर वाहनों की गति सीमा निर्धारित करने का निर्णय लिया गया है। एडीएम अमित कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed