बागपत। कोरोना संक्रमण और वैक्सीनेशन से जुड़े सवालों का जवाब आप देश और विदेश के जाने-माने विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों से 15 मई को शाम साढे़ छह बजे कर सकते हैं। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के प्रयास से सत्य फाउंडेशन के तत्वावधान में ऑनलाइन सत्र का आयोजन किया जाएगा।
टीकाकरण क्यों जरूरी है। टीका क्यों लगवाना चाहिए। टीके को कैसे विकसित और परीक्षण किए जाते हैं। टीके सुरक्षित हैं या नहीं। यह पिता बनने की क्षमता पर असर डाल सकते हैं या नहीं। कोरोनावायरस के दौरान मानसिक रूप से कैसे स्वस्थ कैसे रह सकते हैं। कोरोना पॉजिटिव मरीज कितने दिन बाद दूसरों को नहीं कर पाता संक्रमित। क्या चाय पीने से हो सकता है कोरोना वायरस से बचाव। कोविड में हार्ट अटैक से हो सकती है मौत। आयुर्वेदिक दवाओं से कोविड-19 को रोका जा सकता है या नहीं। क्या मच्छर के काटने से कोरोना फैलता सकता है। क्या 5जी मोबाइल नेटवर्क से कोरोना फैलता है। ऐसे ही बहुत सारे सवालों के जवाब इस सत्र में मिलेंगे। सत्र में सऊदी अरब से डॉ. रामकरण, रसिया की एनडब्ल्यूएस मेडिकल यूनिवर्सिटी से डॉ. माकसिम, अमेरिका की वायने स्टेट यूनिवर्सिटी से डॉ. जोसेफ ए. रोच, उत्तराखंड से डॉ. ऋषभ दीक्षित, अमेरिका की ईस्टर्न मिशीगन यूनिवर्सिटी से डॉ. रेणुका रोच जुडेंगे। इस सत्र में आप इस लिंक 92321876770 के जरिए जुड़ सकते हैं। मीटिंग आईडी-923 2187 6770 ये होगी।