{"_id":"583738064f1c1b262413cf28","slug":"speak-sweet-with-those-who-come-in-the-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में आने वालों से मीठा बोलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में आने वालों से मीठा बोलें
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय
Updated Fri, 25 Nov 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएनबी के बाहर लगी भीड़ पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने के मामले में बृहस्पतिवार को डीएम हृदय शंकर तिवारी और एसपी अजय शंकर राय बैंक पहुुंचे। उन्होंने बैंक स्टाफ और पुलिस को लोगों से मधुर व्यवहार करने और लेनदेन में नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। हिदायत दी कि ऐसा नहीं किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कस्बे के पीएनबी के बाहर बुधवार सुबह बैंक के अंदर घुसने को लेकर अफरातफरी मच गई थी। इस दौरान पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया था। इसमें दो युवक घायल हो गए थे। इसको लेकर काफी हंगामा हुआ था। एसपी अजय शंकर राय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष रणवीर यादव को लाइन हाजिर और बैंक ड्यूटी में तैनात एसआई राकेश यादव को सस्पेंड कर दिया था।
इसकी शिकायत लगातार अफसरों के पास पहुंच रही थी। इसी को देखते हुए डीएम हृदय शंकर तिवारी और एसपी अजय शंकर राय बृहस्पतिवार को बैंक पहुंचे। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैंक स्टाफ और वहां पर तैनात पुलिसवालों को लोगों से अच्छा व्यवहार करने और लेनदेन में नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। हिदायत दी कि ऐसा नहीं किया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
काउंटर के सामने ही बैठ गईं महिलाएं
खेकड़ा। बैंक ऑफ इंडिया शाखा में आक्रोशित महिलाओं ने चार दिन से लगातार आने के बावजूद धनराशि खाते से न निकलने के विरोध में कैश काउंटर के सामने करीब धरना दिया। सुबह करीब 11 बजे लाइन में लगी महिला अफसाना, गुलिस्तां, बानो, शबाना आदि का जब रुपये निकालने के लिये नंबर आया तो बैंक कर्मियों ने कैश न होने की बात कही, जिससे महिलाएं आक्रोशित हो उठीं और कैश काउंटर के सामने ही बैठ गई।
करीब डेढ़ घंटा समझाने के बाद वह बैंक के कैश काउंटर के सामने से उठी। उधर, बैंक आफ इंडिया में महिला खुर्शीदा ने कैश काउंटर के सामने लेटकर रुपये न मिलने के कारण करीब डेढ़ घंटे तक विरोध जताया।