फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SP workers took out bike rally against the government

सरकार के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

Thu, 06 Jan 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
SP workers took out bike rally against the government
बड़ौत। केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी युवा संदेश यात्रा के तहत नगर के मुख्य मार्गों से बाइक रैली निकाली। तहसील में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय सचिव अनुज पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ता छपरौली एकत्रित हुए और यहां से बाइक रैली निकालते हुए दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित छपरौली चुंगी पहुंचे। यहां से बड़ौली, जौनमाना, ढ़िकाना, टयौढी आदि गांवों से भी बाइक सवार कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए। इससे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लग गया। इसके बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। अनुज पंवार ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से लोग परेशान है। महिलाओं व युवतियों के खिलाफ आए दिन अपराध हो रहे है। किसानों को न तो बकाया गन्ना भुगतान मिल रहे है और न ही फसलों का उचित मुुआवजा। सरकारी विभाग में कार्यरत कर्मचारी भी इस तानाशाही सरकार से परेशान है। पुरानी पेंशन खत्म कर दी गई है। हर वर्ग परेशान व दुखी है। कहा कि सपा में ही हर वर्ग का हित है। आगामी विधान सभा चुनाव में प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनेगी। ज्ञापन देने वालों में आशु सिद्दीकी, दीपक राणा, डॉक्टर मदन पंवार, रवि, दानिश, मेहंदी हसन, राहुल, आकाश, योगेश, जितेंद्र राणा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed