Baghpat: धनतेरस पर SP सूरज कुमार ने खुद बाइक पर घूमकर लिया सुरक्षा का जायजा, देखी व्यवस्था
धनतेरस पर भीड़भाड़ के बीच बागपत एसपी सूरज कुमार राय ने खुद बाइक से बाजारों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा इंतजाम, पुलिस ड्यूटी और ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस कर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
विस्तार
धनतेरस के मौके पर जहां आम लोग खरीदारी में व्यस्त रहे, वहीं बागपत पुलिस प्रमुख खुद सड़कों पर सक्रिय नजर आए। शुक्रवार को एसपी सूरज कुमार राय ने बाइक पर बैठकर शहर के मुख्य बाजारों का निरीक्षण किया। उन्होंने बाजार में लगाए गए बेरियर, ट्रैफिक की स्थिति और ई-रिक्शा संचालन को बारीकी से देखा।
बाजारों में बढ़ती भीड़ के बीच एसपी ने यह सुनिश्चित किया कि किसी तरह की अफरातफरी या अव्यवस्था न हो। उन्होंने सर्राफा बाजार का भी दौरा किया, जहां धनतेरस पर ग्राहकों की भारी भीड़ थी। इस दौरान उन्होंने दुकानों पर तैनात पुलिसकर्मियों से ड्यूटी के बारे में जानकारी ली और उन्हें सतर्क रहने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें: सपा का बड़ा एक्शन: दीपक गिरी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष पद से हटाए गए, हाल ही में की है पूनम पंडित से सगाई
एसपी सूरज कुमार राय ने कहा कि त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था पुलिस की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कोतवाली का भी निरीक्षण किया और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद वे बड़ौत क्षेत्र के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने देर शाम तक पुलिस बल की तैनाती का जायजा लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.