{"_id":"5fc7db0d8ebc3e9be27dacb3","slug":"sp-has-changed-14-sub-inspector-baghpat-news-mrt5137125176","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 दारोगाओं को एसपी ने किया फेर बदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 दारोगाओं को एसपी ने किया फेर बदल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। एसपी अभिषेक सिंह ने एक इंस्पेक्टर समेत 14 दारोगाओं की तैनाती में फेरबदल किया है।
छपरौली थाने में तैनात इंस्पेक्टर जय प्रकाश यादव को महिला सहायता प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया। यातायात प्रभारी धीरेन्द्र सिंह को हटाकर डायल-112 में तैनाती की गई है। खेकड़ा थाने में तैनात एसआइ के प्रसाद को यातायात प्रभारी बागपत बनाया गया है। बड़ौत बस स्टैंड चौकी प्रभारी मोहम्मद उवैस को खेकड़ा थाने का एसएसआई बनाया गया है। सरूरपुर चौकी प्रभारी मोहम्मद जाहिद खान को बड़ौत बस स्टैंड चौकी प्रभारी बनाया गया है। कचहरी चौकी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह को कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी चौकी प्रभारी बनाया गया है। यहां पर पहले से तैनात सचिन कुमार को सरूरपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है। निवाड़ा चौकी प्रभारी सुभाष चंद को कचहरी चौकी प्रभारी बनाया गया है। बागपत कोतवाली में तैनात एसआइ रविंद्र कुमार को निवाड़ा चौकी प्रभारी बनाया गया है। बागपत कोतवाली में तैनात एसआइ मानवेंद्र सिंह को डौला चौकी प्रभारी बनाया गया है। डौला चौकी पर तैनात एसआइ भगवत स्वरूप को सिंघावली अहीर थाना भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात एसआइ मुस्तफा हुसैन को बागपत कोतवाली, एसआइ मोहम्मद आसिफ को दोघट थाना, एसआइ पूरण सिंह को रमाला थाना और एसआइ रविन्द्र सिंह परिहार को छपरौली थाना भेजा गया है।
आपस में भिड़े ठेली वाले
बागपत। हेाली चौक पर केले बेचने के विवाद में ठेली वाले आपस में भिड़ गए। इस दौरान लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने एक को हिरासत में ले लिया।