{"_id":"5eb444f68ebc3e90a074f19f","slug":"sp-arrived-to-investigate-arrest-soon-baghpat-news-mrt4807106199","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच करने पहुंचे एसपी, जल्द होगी गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच करने पहुंचे एसपी, जल्द होगी गिरफ्तारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। बिनौली रोड पर स्थित मोहन नगर में शराब पीने के बाद हुए झगड़े में श्यामवीर की पीट पीटकर हत्या की। इसमें एक आरोपी चाकू लगने से घायल भी हो गया। बृहस्पतिवार को एसपी मौके पर जांच करने पहुंचे और आसपास लोगों से जानकारी ली।
दो दिन पहले शेरपुर लुहारा गांव निवासी श्यामवीर जो अपनी बहन श्यामबीरी के घर पर मोहन नगर में रहता है, उसकी कॉलोनी के ही रहने वाले जोनिस पुत्र नत्थू के साथ शराब पीने को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद शोर सुनकर वहां पर पहुंची लोगों ने श्यामवीर को घेरकर उसकी पीट पीटकर हत्या की थी। मृतक के भाई सोमवीर ने दो नामजद जोनिस और मोनू पुत्र नत्थू सहित दो अज्ञात में कोतवाली पर मामला दर्ज कराया ।
बृहस्पतिवार को एसपी प्रताप गोपिंद्र यादव मौके पर पहुंचे और घटना की जांच कर आसपास रहने वाले लोगों से जानकारी ली। एसपी ने सीओ आलोक सिंह और कोतवाल अजय शर्मा को हत्यारोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि एक हत्यारोपी जोनिस पुलिस हिरासत में है, अन्य को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।