फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sounding rocket included in India Book of Records

Baghpat News: इंडिया बुक ऑफ रिकाॅडर्स में शामिल हुआ साउंडिंग रॉकेट

Sat, 31 May 2025 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Sounding rocket included in India Book of Records
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित एसडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों की ओर से बनाया गया स्वदेशी साउंडिंग रॉकेट इंडिया बुक ऑफ रिकाॅडर्स में शामिल किया गया है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि छात्रों की यह उपलब्धि प्रेरणादायक है। दावा है कि राष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि हासिल करने वाला प्रदेश में पहला कॉलेज बना है। जानसठ रोड स्थित संस्थान में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि रॉकेट लांचिंग के दौरान भी नौ फरवरी को वह कॉलेज में मौजूद थे। रॉकेट का सफल प्रक्षेपण लाइव देखा था और आज इंडिया बुक ऑफ रिकाॅर्ड में दर्ज होने की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। छात्रों और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन से यह संभव हो सका है। जिले के युवाओं को तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के प्रयासों को मंत्रालय की ओर से बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन

कॉलेज के सचिव अनुभव कुमार ने कहा कि छात्रों ने दिखा दिया है कि जिले के युवा वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं। कार्यक्रम में अंकिता कुमार, निदेशक डॉक्टर सिद्धार्थ शर्मा, डॉक्टर प्रगति, डॉक्टर रिचा एवं समस्त स्टाॅफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed