{"_id":"626051825431c3123c48c3cf","slug":"soshal-meediya-par-na-karen-nijee-jaanakaaree-sheyar-baghpat-news-mrt5853491131","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध होने पर छुपाने की जगह शिकायत करनी चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध होने पर छुपाने की जगह शिकायत करनी चाहिए
विज्ञापन
बागपत के सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में स्
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। एसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि समाज का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें अपने मौलिक कर्तव्यों का पालन करना चाहिए और कर्तव्यों को अधिकारों से अधिक महत्व देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के कारण भी काफी अपराध बढ़ रहे है और सोशल मीडिया पर जरूरत नहीं होने तक दूर रहना चाहिए। अगर सोशल मीडिया पर कोई है तो उसको अपनी निजी जानकारी शेयर नहीं करनी चाहिए।
सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में बुधवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला का शुभारंभ एसपी नीरज कुमार जादौन, स्कूल प्रबंधक अजय गोयल, प्रधानाचार्य अमित गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर किया। एसपी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही है और इसलिए ड्राइविंग लाइसेंस बनने के बाद ही वाहन चलाना चाहिए। तब भी यातायात नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। एसपी ने छात्र-छात्राओं को यूपी डायल-112, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 के बारे में बताया। इस दौरान छात्राओं ने बेटी बचाओ पर कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस दौरान जयकुमार, प्रकाश मलिक, संचालन राशि, संस्कृति, मणिका, कुमुद के अलावा शिक्षक दीपक वर्मा व इमरान मौजूद रहे।
कठिन परिश्रम करने वाले बढ़ते है आगे: अजय गोयल
सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल ने कहा कि वह देश का भविष्य हैं। छात्र-छात्राएं अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करें और उस तक पहुंचने के लिए परिश्रम करें। प्रधानाचार्य अमित गुप्ता ने कहा कि हमें जीवन में चुनौतियों को अवसर की तरह लेना चाहिए। यह चुनौतियां ही हमें जीवन में आगे बढ़ने के लिए मंच प्रदान करती हैं।
विज्ञापन
अनजान नंबरों से आने वाली कॉल से कैसे छुटकारा पाए?
सवाल: पुलिस जांच में लोगों को प्रताड़ित क्यों करती है? यानिका शर्मा
जवाब: हमारे जिले की पुलिस कभी किसी को प्रताड़ित नहीं करती, लेकिन सच का पता करने के लिए कानूनी रूप से कार्रवाई करनी पड़ती है।
सवाल: हम अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कैसे करें? अतहर अहमद
जवाब: हमें मोबाइल व सोशल साइट्स पर ज्यादा समय नहीं बिताना चाहिए। सोशल साइट के कारण अपराध भी होता है और समय भी खराब होता है।
सवाल: हम वाहनों में हाई सिक्योरिटी प्लेट क्यों प्रयोग करते हैं? इसका क्या फायदा है? शाजिया मलिक
जवाब: किसी वाहन के चोरी होने पर उस नंबर प्लेट को तोड़ना आसान नहीं होता है। उसके सहारे हम वाहनों को आसानी से ट्रैक कर सकते है।
सवाल: आम आदमी को न्याय के लिए भटकना क्यों पड़ता है? अर्शिया
जवाब: असमानता, शिक्षा की कमी, अपने अधिकारों की जानकारी नहीं होने के कारण परेशानी होती है। जब हमें अपने अधिकारों की जानकारी होगी तो हम अपनी बात अधिकारी व अन्य किसी के सामने आसानी से रख सकते हैं और उसका समाधान भी जरूर होगा।
सवाल: बताया जाता है कि आईपीएस बनने के लिए साक्षात्कार काफी जटिल होता है, उसको पास कैसे करें? अर्श
जवाब: किसी भी नौकरी की चमक व सुविधाएं देखकर लक्ष्य तय नहीं करना चाहिए। सबसे पहले आप अपनी दसवीं और बारहवीं पर फोकस करें। उसके बाद आईपीएस, आईएएस या अन्य किसी भी नौकरी के लिए पूरी ईमानदारी के साथ लक्ष्य तय करके तैयारी करें तो कामयाबी जरूर मिलेगी।
सवाल: हम कैसे अपने जिले में पुलिस की सहायता कर सकते हैं? प्रियम
जवाब: सबसे पहले खुद कानून का पालन करें। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाएं। किसी भी जगह अपराध होने पर पुलिस को जरूर बताएं।
सवाल: अगर कोई झूठी एफआईआर दर्ज होती है तो क्या पुलिस उसपर भी कार्रवाई करती है? नितिका प्रजापति
जवाब: पहले पुलिस सभी शिकायत पर एफआईआर दर्ज करती है और इसके बाद जांच करती है। उस जांच में सबूत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाती है।
सवाल: किसी अनजान नंबर से लड़कियों को आने वाली कॉल व संदेश से कैसे छुटकारा पाएं? प्रेरणा शर्मा
जवाब: सबसे पहले आप उस नंबर को ब्लॉक करें। इसके बाद सहायता के लिए 1090 पर कॉल करके शिकायत करें। पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई करेगी।
सवाल: किसी भी मिशन पर आप अपनी टीम का मनोबल कैसे बढ़ाते हैं? तनिष्क यादव
जवाब: सबसे पहले टीम के सदस्यों को अपना लक्ष्य बताते है और उस लक्ष्य को पूरा करने के लिए रणनीति बनाते है। टीम को यह अहसास कराना जरूरी होता है कि हम हर तरह से उनके साथ है तो वह बेहतर कार्य करती है।

कार्यक्रम को संबोधित करते एसपी नीरज कुमार जादौन- फोटो : BAGHPAT

वंशी शर्मा- फोटो : BAGHPAT

अतहर अहमद- फोटो : BAGHPAT

शाजिया मलिक- फोटो : BAGHPAT

अर्शिया रंगा- फोटो : BAGHPAT

अर्श- फोटो : BAGHPAT

दिपांशी यादव- फोटो : BAGHPAT

प्रियम- फोटो : BAGHPAT

नितिका प्रजापति- फोटो : BAGHPAT

बागपत के सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में भा- फोटो : BAGHPAT