{"_id":"6026c85e8ebc3ee93b724c76","slug":"sonali-in-race-and-komal-first-in-javelin-throw-baghpat-news-mrt5249152196","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में सोनाली और भाला फेंक में कोमल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में सोनाली और भाला फेंक में कोमल प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन 100 मीटर की दौड़ में सोनाली और भाला फेंक में कोमल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ कमला अग्रवाल व सचिव अभिमन्यु गुप्ता ने संयुक्त रुप से मशाल प्रज्ज्वलित करके किया। 100 मीटर की दौड़ में सोनाली ने प्रथम, कुमारी आकांक्षा ने द्वितीय स्थान और रश्मि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में कुमारी कोमल प्रथम, आरती द्वितीय व आरती तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में मोहसिना प्रथम, कोमल द्वितीय व तनु तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ शमा परवीन ने किया। निर्णायक मंडल में प्रवीण कुमार, निर्मला, ममता, अनीता, शिल्पा कुमारी, अंजली, विनेश में शामिल रहे। चौधरी ईश्वर सिंह, कार्यसमिति सदस्य अशोक कुमार और अनिल गांधी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। संजय सैनी, सुमन, रामकिशोर, अनिल का सहयोग रहा।