फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Son reached home after drinking alcohol, father killed by hitting iron rod in head

शराब पीकर घर पहुंचा था बेटा, पिता ने सिर में लोहे की रॉड मारकर कर दी हत्या, हिरासत में आरोपी

Fri, 15 May 2020 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 15 May 2020 01:09 AM IST
सार

  • नंगला बहाड़ी गांव का मामला, शराब पीने को लेकर हो गया था विवाद
  • पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है

विज्ञापन
Son reached home after drinking alcohol, father killed by hitting iron rod in head
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में बिनौली थाना क्षेत्र के नंगला बहाड़ी गांव में एक व्यक्ति ने अपने बेटे की हत्या कर दी। बताया गया कि शराब पीकर घर पहुंचे युवक की पिता के साथ कहासुनी हो गई। झगड़ा बढ़ने पर पिता ने पुत्र पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। आरोपी पिता को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


मोहित (24) पुत्र मोहनपाल बृहस्पतिवार दोपहर शराब पीकर अपने घर पहुंचा, जहां पर उसकी परिवार के लोगों के साथ कहासुनी हो गई। शराब पीने को लेकर पिता-पुत्र में मारपीट हुई। गुस्से में पिता ने लोहे की रॉड से पुत्र के सिर पर प्रहार कर दिया। इससे मोहित की मौत गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लॉकडाउन: शराब पीने को लेकर विवाद, युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ बागपत ओमपाल सिंह ने भी गांव पहुचंकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी पिता मोहनपाल को हिरासत में लेकर थाने आ गई। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने कहा कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, मृतक के बड़े भाई श्लेष, मां राकेश का रो- रोकर बुरा हाल है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed