फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Son of former chieftain arrested, said, killed to avenge insult

पूर्व प्रधान का पुत्र गिरफ्तार, बोला, अपमान का बदला लेने के लिए की हत्या

Mon, 09 Nov 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Son of former chieftain arrested, said, killed to avenge insult
सिंघावली अहीर पुलिस हिरासत में यशकांत मलिक के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते सीओ सदर ओमपाल स? - फोटो : BAGHPAT
पुलिस ने हिसावदा के सरताज हत्याकांड के आरोपी पूर्व प्रधान के पुत्र यशकांत को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

सीओ के मुताबिक, आठ लाख रुपये को लेकर चल रहा था विवाद, हत्या से पहले भी हुआ था झगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के हिसावदा गांव में शुक्रवार रात हुई सरताज की हत्या के आरोपी पूर्व प्रधान के पुत्र यशकांत को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर ओमपाल सिंह के मुताबिक कि दोनों के बीच आठ लाख रुपये का विवाद था। इसी को लेकर शुक्रवार को दिन में दोनों में झगड़ा हुआ था। सरताज ने यशकांत पर हमला किया था। इसी का बदला लेने के लिए हत्या करने की बात यशकांत ने कबूली है।

सीओ सदर ओमपाल सिंह ने बताया कि हिसावदा गांव में पूर्व प्रधान स्वर्गीय जितेंद्र मलिक के बेटे यशकांत मलिक को पुलिस ने रविवार को डौला-हिसावदा मार्ग स्थित नव निर्मित फार्महाउस के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर उसके घर हिसावदा में छुपाकर रखा गया छुरा भी बरामद किया। सीओ ने बताया कि नौकर सरताज ने आठ लाख रुपये उधार लिए हुए थे। उधार के रुपये मांगने पर कई बार पहले भी दोनों में कहासुनी हुई थी। शुक्रवार की रात यशकांत ने सरताज से अपने रुपये मांगे। आरोप है कि सरताज ने बुग्गी के खूंटे से उसके सिर पर हमला कर दिया था। आस पास के लोगों ने मामले को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस पूछताछ में यशंकात ने बताया ग्रामीणों के सामने नौकर के हमले को उसने अपमान महसूस किया। इसी का बदला लेने के लिए सरताज पर चाकू से हमला किया गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed