फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Somewhere the booth is empty and somewhere there is a long queue.

कहीं बूथ मिले खाली तो कहीं लगी रही लंबी कतार

Fri, 11 Feb 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Somewhere the booth is empty and somewhere there is a long queue.
बागपत। मतदान शुरू होने से खत्म होने तक केंद्रों का हाल क्षेत्रवार अलग-अलग दिखाई दिया। कहीं बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं जो कहीं खाली रहे। नगरीय क्षेत्रों में मतदान के लिए सुबह से ही कतार लगनी शुरू हो गईं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में दिन चढ़ने के बाद लोग मतदान के लिए घरों से निकले। दोपहर तक ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं मतदाता लगातार पहुंचते रहे तो कहीं इक्का-दुक्का नजर आए।
विज्ञापन

बागपत जनपद की तीनों विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। सुबह में नगरीय क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर कोहरे के बावजूद भीड़ रही। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केंद्र खाली रहे। दिन चढ़ने के बाद मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचने शुरू हुए। घने कोहरे के कारण केंद्रों पर मतदाता देरी से पहुंचे। बागपत शहर और बड़ौत नगर के अतिरिक्त अन्य नगरीय क्षेत्रों में सुबह में मतदाताओं की भीड़ रही। वहीं, फैजपुर निनाना, नैथला, सरूरपुर कलां, पिलाना में बूथ लगभग खाली रहे। हालांकि गौसपुर, बिलौचपुरा, बसौद और अमीनगर सराय के बूथों पर लंबी कतारें रहीं। मतदान करने के लिए लोगों को घंटों तक लाइन में लगे रहना पड़ा। इसके बावजूद लोगों ने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए वोट का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

कोहरा और ईवीएम भी बनी परेशानी
खेकड़ा के जैन इंटर कॉलेज के बूथ नंबर 231 पर ईवीएम खराब होने से आधा घंटा देरी से मतदान शुरू हुआ। वहीं, लुहारी गांव में ईवीएम न चलने से एक घंटे बाद मतदान शुरू हुआ। खेकड़ा के जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में ईवीएम दो बार बंद हुई। इससे मतदाताओं को परेशानी हुई। आदर्श वैदिक इंटर कॉलेज नंगला और बालैनी में कोहरे के कारण मतदाता देरी से पहुंचे। शीलचंद इंटर कॉलेज अमीनगर सराय बूथ नंबर 113 पर एक घंटे तक ईवीएम खराब रही। सरदार पटेल इंटर कॉलेज बली-मेवला के बूथ नंबर 17 पर भी ईवीएम खराब होने से मतदाताओं को परेशानियों हुई। चौगामा क्षेत्र के गैडबरा गांव के बूथ नंबर 263 मशीन न चलने से दो घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधा घंटा बाधित रही मतदान प्रक्रिया
बड़ौत सीट के दोघट कस्बे के गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 214 पर मशीन में तकनीकी खराब आ जाने से तकरीबन आधा घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ। पीठासीन अधिकारी सौरभ ने सेक्टर मजिस्ट्रेट धर्मपाल सिंह को दी। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने मशीन की तकनीकी खराबी दूर कराई। करीब 7.30 मिनट पर मतदान शुरू हुआ।
जुगाड़बाजी से गंतव्य तक पहुंचे लोग
चुनाव ड्यूटी में बस जाने से नगर व देहात क्षेत्र में जरूरी काम से निकले। लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग, छपरौली रोड, बिनौली रोड समेत अन्य मुख्य मार्गों पर बसों का इंतजार करते यात्री नजर आए। ज्यादातर लोगों ने गतंव्य तक पहुंचने के लिए निजी वाहन का प्रयोग किया।
गन्ने की आवक हुई कम
क्षेत्र के किसान मतदान में व्यस्त होने के कारण शुगर मिल में बहुत कम संख्या में गन्ना लेकर पहुंचे। मलकपुर चीनी मिले के कैन मैनेजर मुकेश मलिक ने बताया कि किसानों के मतदान में व्यस्त होने के कारण 40 फीसदी कम किसान शुगर मिल में गन्ना लेकर आए। सेंटरों पर काफी गन्ना पड़ा हुआ था।
बाजारों में रहा सन्नाटा
विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों पर खासी भीड़ देखी गई। वहीं, भीड़भाड़ वाले बागपत व बड़ौत के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। बागपत के बड़ा बाजार, शौकत मार्केट व बड़ौत के मुख्य बाजार, संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति, फूंसवाली मस्जिद, घट्टा बाजार, कोताना रोड, दिल्ली रोड, बड़ौली रोड, बिनौली व बिजरौल रोड के बाजारों में सन्नाटा रहा।

वोटरों का रुख जानने के लिए करते रहे संपर्क
बड़ौत, छपरौली व बागपत सीट पर क्या हो रहा है। इसके लिए लोग एक-दूसरे व परिचितों से मोबाइल फोन से संपर्क कर ताजा हालचाल जान रहे थे। पूरे दिन लोग समय-समय पर एक-दूसरे से अपडेट लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed