{"_id":"67992eaa9b5d71b1220e7f4e","slug":"someones-brother-is-gone-fathers-shadow-is-also-gone-from-the-head-baghpat-news-c-28-1-bag1001-125541-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: किसी का भाई गया, पिता का साया भी सिर से उठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: किसी का भाई गया, पिता का साया भी सिर से उठा
विज्ञापन
अपनों को खोने पर अस्पताल में गमजदा परिजन। संवाद।
बड़ौत/बागपत। भगवान आदिनाथ के निर्वाण महोत्सव पर हुए हादसे में सात परिवार बिखर गए, इस हादसे में किसी ने अपना भाई खोया तो किसी के सिर से पिता का साया उठ गया। हादसे में अपनों के बिछुड़ने के बाद आस्था अस्पताल में लोगों की आंखों से आंसू बहते रहे तो कुछ अपने परिवार के घायलों को भी तलाशते रहे।
- शिक्षक पति की मौत, पत्नी और बेटे घायल
बिनौली मार्ग पर रहने वाले अमित जैन (40) दिगंबर जैन पॉलीटेक्निक काॅलेज में संविदाकर्मी क्लर्क थे, जो मंगलवार की सुबह अपनी पत्नी गरिमा जैन और दो बच्चों के साथ निर्वाण लड्डू चढ़ाने गए थे। वहां पर हुए हादसे में अमित जैन की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गरिमा जैन और दोनों बेटे घायल हो गए। गरिमा जैन की हालत भी गंभीर बनी हुई है। उधर, मृतक अमित जैन की बहन अस्पताल में विलाप करती रही।
- बीएड की छात्रा शिल्पी को तलाशते रहे परिजन
निर्वाण महोत्सव में हुए हादसे में घनश्याम भवन के समीप रहने वाली बीएड की छात्रा शिल्पी जैन (26) की भी मौत हो गई, जो घर से अकेले ही निर्वाण लड्डू चढ़ाने गई थी। हादसे का पता चलने पर वहां पहुंचे सुनील जैन और उनके परिजन शिल्पी को तलाशते रहे, बाद में उसकी मौत होने का पता चला तो परिवार वालों में कोहराम मच गया। सुनील जैन गैस चूल्हा ठीक करने की दुकान करते हैं।
विज्ञापन
- तीन भाइयों में सबसे छोटे थे विपिन जैन
शहर के गांधी मार्ग पर रहने वाले विपिन जैन (44) अविवाहित थे, जो तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और अपने पिता सुरेंद्र जैन, भाई विनीत जैन के साथ मिलकर स्पोर्ट्स उत्पाद की दुकान करते थे। विपिन जैन का बड़ा भाई स्वास्थ्य विभाग में तैनात है।
- तरसपाल जैन के चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
गांधी मार्ग पर इमली वाली गली में रहने वाले बुजुर्ग तरसपाल जैन (75) परचून की दुकान करते थे। उनके परिवार में तीन बेटी और एक बेटा है, उनका एक बेटा और एक बेटी दिव्यांग हैं। बुजुर्ग तरसपाल जैन की मौत होने से उनके चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
- दुकानदार की पत्नी की मौत
शहर के गुराना मार्ग पर रहने वाले पंसारी दुकानदार सुरेश जैन की पत्नी कमलेश जैन (65) भी मंगलवार की सुबह निर्वाण महोत्सव में पहुंचीं थीं, जो मचान के ऊपर भी चढ़ गईं। तभी हादसा होने पर कमलेश जैन की भी मौके पर ही मौत हो गई। उनके परिवार में तीन बेटे और एक बेटी है। उधर, बुजुर्ग महिला उषा जैन की भी हादसे में मौत हो गई।
- नंगला गांव के शिक्षक की मौत से टूटा परिवार
शहर नेहरू मार्ग पर रहने वाले अरुण जैन (48) नंगला गांव के इंटर काॅलेज में शिक्षक थे, उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। शिक्षक अरुण जैन की मौत होने से उनके दोनों बेटों के सिर से पिता का साया उठ गया।