फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Solidarity will give respect and rights: Sher Singh Rana

एकजुटता से मिलेगा सम्मान और अधिकार: शेरसिंह राणा

Sun, 05 Jun 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Solidarity will give respect and rights: Sher Singh Rana
सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय जनलोक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे गौरीपुर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। राष्ट्रीय जनलोक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा ने समाज के लोगों को अधिकार और सम्मान के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान से पृथ्वीराज चौहान की अस्थियां लाने के बाद जो सम्मान मिलना चाहिए था, वह नहीं मिला।
गौरीपुर जवाहरनगर गांव में सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जन्मोत्सव और बोर्ड अनावरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संयोजक शेरसिंह राणा ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान पर बनी फिल्म काफी अच्छी है। फिल्म को गलत बताने वालों की सोच कभी नहीं बदल सकती। उन्होंने कहा कि पहली बार महापुरुषों के जीवन पर फिल्म दिखाई जा रही है। अपने सम्राट को सम्मान दिलाने के लिए आखिर तक लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अगले साल शेर सिंह राणा नाम से फिल्म लेकर आएंगे, जिसमें पूर्ण सत्य दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज को अपने अधिकारों के लिए लड़ना होगा और एकजुट होकर सभी समस्याओं का सामना करना होगा।
विज्ञापन

पुलिस पहुंचते ही मची भगदड़
गौरीपुर गांव में निकाले जा रहे जुलूस की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखते ही भगदड़ मच गई। डीजे चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिसे बाद में छोड़ दिया गया। पुलिस को बिना अनुमति जुलूस निकालने की अनुमति मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed