फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Soldier reaches SP to get drunk, suspended

नशे की हालत में एसपी से मिलने पहुंच गया सिपाही, निलंबित

Mon, 09 Mar 2020 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Soldier reaches SP to get drunk, suspended
बागपत। नशे की हालत में एसपी ऑफिस पहुंच गए सिपाही का पीआरओ ने मेडिकल कराया। नशे की पुष्टि होने के बाद एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

दो दिन पहले सिपाही बिजेंद्र नशे की हालत में कचहरी में घूम रहा था। इसके बाद वह एसपी ऑफिस पहुुंच गया। सिपाही ने कप्तान के कक्ष में घुसने का प्रयास किया। इस बीच पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने उसे रोककर मेडिकल कराया। मेडिकल में सिपाही के नशे में होने की पुष्टि हो गई। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने सिपाही को निलंबित कर दिया है। एसपी का कहना है कि कानून का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रटौल चौकी इंजार्ज के खिलाफ मुकदमा
चांदीनगर। रटौल चौकी इंचार्ज को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े जाने के मामले में एंटी करप्शन टीम ने मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। टीम के प्रभारी बाबर रजा जैदी ने बताया कि डगरपुर गांव निवासी भरत सिंह पुत्र हरि सिंह ने शिकायत की थी कि खेकड़ा थाना क्षेत्र की रटौल चौकी इंचार्ज उनके मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाने के नाम पर 30 हजार रुपये की डिमांड कर रहा है। इसके लिए 11 सदस्यीय टीम गठित की गई। शिकायतकर्ता को 30 हजार रुपये देकर चौकी इंचार्ज विजय कुमार के पास भेजा गया। चौकी इंचार्ज ने रुपये ले लिए।, इसके तुरंत बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने छापा मारकर चौकी इंचार्ज को रंगे हाथ पकड़ लिया। प्रकरण में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। चांदीनगर एसओ मुनेंद्र पाल सिंह का कहना है कि एंटी करप्शन टीम जांच में जुटी है। उधर, डगरपुर गांव की प्रधान के ससुर श्री का कहना है कि चौकी इंचार्ज की उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं की गई थी। उनका इस प्रकरण से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed