{"_id":"68bdde108b5ead52e40122da","slug":"soldier-news-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-137995-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सेना के क्लर्क को दो साल के बेटे ने दी मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सेना के क्लर्क को दो साल के बेटे ने दी मुखाग्नि
विज्ञापन
फोटो ऑफ द डे:- तिरंगे में लिपटा पिता, दो साल के बेटे ने मासूम हाथों से दी श्रद्धांजलि:- गांगनौल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट। असम के जोरहाट की नदी में गिर कर डूबने से सेना के क्लर्क विक्रांत राठी (27) निवासी गांगनौली की मौत हो गई थी। उनका पार्थिव शरीर रविवार को गांव में लाया गया। गांव में सैनिक सम्मान के साथ विक्रांत राठी का अंतिम संस्कार किया गया। उनके दो साल के बेटे कयान ने पिता को मुखाग्नि दी।
गांगनौली गांव निवासी सेना से सेवानिवृत्त हवलदार अंग्रेज सिंह राठी के इकलौते बेटे विक्रांत राठी वर्ष 2017 में जाट रेजिमेंट में सेना में भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती वर्तमान में असम के जोरहाट में सेना मुख्यालय में स्टोर कीपर टेक्निकल क्लर्क पद पर हो गई थी। शुक्रवार को वह कार्यालय से अपने चार साथियों के साथ वापस अपने क्वार्टर पर लौटते समय नदी में गिर गए। नदी में डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना का पता चलने पर परिवार वाले दिल्ली से सेना के हेलिकॉप्टर से असम पहुंचे और रविवार को पार्थिव शरीर गांव लाया गया। वहां हर कोई शव को देखकर गमगीन दिखाई दिया। रविवार को गांगनौली गांव में विक्रांत राठी की अंतिम यात्रा में काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। शमशान घाट में मेरठ से आए जाट रेजिमेंट सूबेदार एमके तिवारी के सैनिकों ने सलामी दी। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।
-- -- -- -- --
सांसद व विधायक ने सांत्वना दी
गांगनौली गांव निवासी सेना के क्लर्क विक्रांत राठी की नदी में डूबने से मौत होने का पता चलते ही सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। रविवार को सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, विधायक डॉ. अजय कुमार, भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, बसंत तोमर्र व आनंद छिल्लर समेत अन्य लोगों ने सांत्वना दी।