फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Solar drinking water tank will quench the thirst of four villages

सोलर पेयजल टंकी से बुझेगी चार गांवों की प्यास

Sun, 13 Sep 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Solar drinking water tank will quench the thirst of four villages
- 72 लाख रुपये से किया जाएगा 12 टंकियों का निर्माण
विज्ञापन

बागपत। जिले के चार गांवों में सोलर पेयजल टंकी से पानी की व्यवस्था कराई जाएगी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन योजना के अंतर्गत एक गांव में तीन सोलर पेयजल टंकी का निर्माण कराकर ग्रामीणों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाएगा। चारों गांवों में 72 लाख रुपये से 12 टंकियों का निर्माण कराया जाएगा।
जिले में 29 ग्राम पंचायतों में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल निगम की ओर से पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। इन गांवों में 31 दिसंबर तक पानी लोगों तक पहुंचाए जाने का लक्ष्य है। अब जिले के अन्य चार गांवों में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन योजना के अंतर्गत सोलर टंकी का निर्माण कराया जाएगा। एक गांव तीन टंकी का निर्माण कराया जाएगा। फ्रेम पर टंकी लगाकर सौर ऊर्जा के माध्यम से पानी की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन

इन गांवों में होगा निर्माण
बागपत। बरवाला, सिलाना, चांदनहेड़ी व शेरपुर गांव में सोलर टंकी का निर्माण कराने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। एक सोलर टंकी निर्माण के लिए छह लाख रुपये के बजट का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुसूचित जाति की आबादी को मिलेगी वरीयता
बागपत। लघु सिंचाई विभाग के जेई विपिन त्यागी ने बताया कि टंकी निर्माण के लिए अनुसूचित आबादी क्षेत्र को वरीयता दी जाएगी। जगह अथवा पानी की व्यवस्था मिलने पर टंकी का निर्माण कराया जाएगा।

जिले के चार गांवों में शुद्ध पेयजल के लिए सोलर टंकी का निर्माण कराया जाएगा। टंकी निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार का शासन को भेजा गया है। बजट स्वीकृत होते ही गांवों में सोलर टंकी का निर्माण कराया जाएगा। - हुबलाल, प्रभारी सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed