फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SOG and Kotwali police got a reward of one lakh

एसपी ने पुलिस टीम को एक लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया

Tue, 17 Aug 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
SOG and Kotwali police got a reward of one lakh
शराब की फैक्ट्री का खुलासा करने वाली टीम - फोटो : BAGHPAT
बागपत। एसओजी व कोतवाली पुलिस ने 11 जुलाई को दिल्ली के सिरसपुरा में नकली शराब की फैक्ट्री को पकड़कर बड़ा खुलासा किया था। पुलिस ने संयुक्त अभियान में 900 लीटर नकली शराब व शराब बनाने के उपकरण पकड़े थे। पुलिस ने आठ आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था। टीम को अधिकारियों ने सम्मानित करने की घोषणा की थी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसपी नीरज कुमार जादौन ने एसओजी टीम व कोतवाली पुलिस को एक लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर एसओजी टीम के निरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक विनोद कुमार, धनवीर सिंह, एचसीपी राजीेव कुमार, मौहम्मद अब्दुल, कांस्टेबल जहांगीर, मनोज कुमार, अरुण, दीपक, संदीप, नगेंद्र, रवेंद्र, आशीष, मोनू शर्मा, नरेंद्र सिंह और कोतवाली टीम मेें प्रभारी निरीक्षक रहे नोवेंद्र सिंह सिरोही, उपनिरीक्षक संजय कुमार, सतेंद्र सिंह सिद्धू, सुभाष चंद, रामकुमार, हेड कांस्टेबल सिराज खान, कांस्टेबल नितिन त्यागी, शुभम चौधरी, विशाल पूनिया को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed