{"_id":"5dc4468b8ebc3e5aec25e15a","slug":"social-site-monitering-baghpat-news-mrt452425615","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल साइटों पर टिप्पणियों की निगरानी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल साइटों पर टिप्पणियों की निगरानी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल साइटों पर टिप्पणियों की निगरानी शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर पुलिस प्रशासन, खुफिया तंत्र से लेकर सोशल साइटों पर टिप्पणियों की निगरानी के लिए आईटी विशेषज्ञों की टीम सक्रिय हो गई है। व्हाट्सअप, ट्वीटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित सोशल मीडिया पर फैसले को लेकर कोई भी आपत्तिजनक या विवादित टिप्पणी करने वाले पर अब सीधे कार्रवाई होगी। इसके लिए सोशल मीडिया सेल का गठन कर दिया गया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर ग्रुप्स के साथ ही पर्सनल एकाउंट पर कमेंट्स से पोस्ट की जाने वाली वीडियो की निगरानी शुरू कर दी गई है।
सोशल मीडिया सेल में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। पुलिस लाइन में सोशल मीडिया सेल का ऑफिस बनाया गया है। सोशल मीडिया पर शेयर होने वाली हर पोस्ट पर नजर रखी जा रही है। आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। एएसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला अब कभी भी आ सकता है। पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। पहले से विवादों में रहे और संदिग्ध लोगों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। सोशल मीडिया पर शेयर होने वाली सभी पोस्ट को पढ़ा जा रहा है।
शांति और सौहार्द को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी जारी रहेगी। पुलिस ने सोशल मीडिया सेल का सीयूजी नंबर 7839864342 एक्टिव कर दिया है। इस पर कोई भी आवश्यक सूचना दे सकता है। जिले के सभी लोगों से आपसी सौहार्द कायम रखने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
--------------
अफवाह फैलाई तो होगी कार्रवाई
चांदीनगर/अग्रवाल मंडी टटीरी। सिंगोली तगा गांव में शान्ति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में थाना प्रभारी धमेन्द्र सिंह संधू ने दोनों वर्गो के लोगों से शांति बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक मे डालचन्द प्रधान, रहीसूद्दीन, सतीश त्यागी, श्याम सिंह, आदि लोग मौजूद रहे। वहीं अग्रवाल मंडी टटीरी में पुलिस चौकी पर शांति समिति की बैठक हुई। चौकी प्रभारी संजीव शर्मा ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इसमें पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, पंडित अंकुर शर्मा, संजीव शर्मा, सलीम, दीपक गोयल, सोनू पंडित, मोहम्मद गुलाब, साबूद्दीन, मोल्वी मोहसीन, राकेश, हिम्मत सिंह उपस्थित रहे।