फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Social and political organizations paid homage to Bhagat Singh

भगत सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित

Wed, 28 Sep 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 28 Sep 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
Social and political organizations paid homage to Bhagat Singh
शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। शहीद सरदार भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस दौरान विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा भगत सिंह युवाओं के प्रेरणा स्रोत है।
विज्ञापन


टटीरी स्थित शहीद मनवीर नेशनल स्कूल बली में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह की  जयंती मनाई। उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। जिला संयोजक ओमवीर सिंह ने कहा शहीद भगत सिंह ने देश के लिए हंसते-हंसते अपने प्रणों की आहुति दी थी। अमर शहीदों के कारण हम लोग खुली हवा में सांस ले रहे हैं। भगत सिंह युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। इसमें पुरुषोत्तम,  सोहन पाल शर्मा, प्रधानाचार्य सीमा, रश्मि शर्मा, चेतना त्यागी, दीपिका कौशिक, कपिल कुमार, सोनू, अरुण, पूजा चौहान, रीना, सूबेदार मेजर सेवक राम, मोहित आदि रहे।
विज्ञापन


अचिवर्स कंप्यूटर एजूकेशन सेंटर में देश के महान क्रांतिकारी सरदार शहीद भगत का जन्म दिवस मनाया। इसमें प्रबंधक केपी सिंह, आनंद शर्मा, राहुल कुमार, नीरज गुप्ता, अरुण त्यागी, नितिन चौहान, केशव राणा, नवीन, अंशुल, हर्ष कौशिक, अंकित, सचिन, अमन, वर्षा, मधु, पूजा, विकास, संदीप मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह की जयंती मनाई। इसमें जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी यादव और बागपत से सपा प्रत्याशी डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने कार्यकर्ताओं से शहीदों के दिखाएं रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इसमें नगराध्यक्ष भूरू सभासद, राकेश चौहान, आशु, रियासत अली मौजूद रहे।। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed