फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Smuggler arrested with opium worth Rs 48 lakh

Baghpat News: 48 लाख की अफीम संग तस्कर को किया गिरफ्तार

Sun, 10 Mar 2024 07:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with opium worth Rs 48 lakh
-दिल्ली-एनसीआर में की जानी थी सप्लाई, पांची-खट्टा प्रहलादपुर मार्ग से किया गिरफ्तार
विज्ञापन

-पिछले कई साल से असम से तस्करी कर दिल्ली-एनसीआर इलाके में कर रहा था सप्लाई
फोटो 6
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। चांदीनगर थाना पुलिस ने शनिवार रात चार किलो अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। वह असम से तस्करी कर दिल्ली व एनसीआर में अफीम सप्लाई करता था। अफीम की कीमत करीब 48 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अफीम तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

पांची-खट्टा प्रहलादपुर मार्ग पर ढिकौली स्थित नलकूप पर तस्करी कर अफीम लाने की सूचना मिली। जिस पर चांदीनगर थाना पुलिस ने शनिवार रात नलकूप पर अफीम खरीदार के इंतजार में बैठे प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से चार किलो अफीम बरामद की गई। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि तस्कर से बरामद की गई अफीम की करीब 48 लाख रुपये है। गिरफ्तार किया गया तस्कर प्रदीप गाजियाबाद में चोरी और एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में जेल जा चुका है। वह असम से अफीम तस्करी कर दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा समेत आसपास के जिलों में सप्लाई करता है। वह पिछले कई साल से अफीम की तस्करी कर रहा है। पुलिस ने अब उन सभी की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है, जिनको वह अफीम सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed