{"_id":"60f9bf908ebc3e6d0d2e7de0","slug":"smriti-vatika-will-be-built-in-memory-of-those-who-lost-their-lives-from-corona-baraut-news-mrt5485839160","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जान गंवाने वालों की याद में बनेगी स्मृति वाटिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जान गंवाने वालों की याद में बनेगी स्मृति वाटिका
विज्ञापन
बड़ौत। कोरोना काल में गांव-गांव में लोगों को संक्रमण हुआ और कई लोगों की जान भी गई। इस दौरान एक ही घर परिवार में भी कई लोगों की मौत हुई। शासन ने इन लोगों की याद में स्मृति वाटिका बनाने का फैसला किया है, ताकि लोग अपने लोगों की याद को संजोने के साथ ही गांवों में हरियाली को बढ़ावा दें।
सामाजिक वानिकी प्रभाग के प्रभागीय निदेशक ने जिला पंचायत राज अधिकारियों को इस संबंध में पत्र जारी किया है। पत्र में कहा प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर स्मृति वाटिका की स्थापना की जाएगी। इसमें अलग-अलग प्रजाति के पौधे रोप कर उनको संरक्षित किया जाएगा। इसमें वह लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे, जिन्होंने अपने परिजनों को खो दिया। ऐसे लोगों को भी साथ लिया जाए जो पौधरोपण और उनके संरक्षण में दिलचस्पी रखते हों। प्रभागीय निदेशक ने कहा है कि ऐसे स्मृति वाटिका की स्थापना करने के बाद उनके फोटो भी विभाग को प्रेषित किया जाए। बताते चलें कि इससे पहले गांवों में पंचवटी की स्थापना का निर्देश आया था। हालांकि, इसके तहत जनपद में कुछ खास नहीं हुआ। फिलहाल इन दिनों वन विभाग और दूसरे सभी विभाग पौधरोपण कराने में व्यस्त है।
ये बोले बीडीओ------
बीडीओ राहुल वर्मा का कहना है कि इस बाबत डीपीआरओ का पत्र मिला है। पत्र में गांव में स्मृति वाटिका के लिए भूमि तलाशे जाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सरकारी भूमि चिन्हित होने के बाद ही वाटिका बनवाई जाएगी।