{"_id":"45713c8a65460fb89a9a6dde1f00eea8","slug":"sjiva-s-procession-arrived-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव की शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव की शोभायात्रा निकाली
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 03 Mar 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के ग्राम फैजपुर निनाना और फैजुल्लापुर में भगवान शिव परिवार की शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में हाथी और रथ की सवारी करने के लिए बोली लगाई गई। जिसमें हाथी की सवारी की बोली सबसे अधिक दो लाख एक हजार रुपये मदन बावरी निवासी फैजपुर निनाना द्वारा लगाई गई और दो रथों की सवारी के लिए सतेंद्र पोस्तिया और रामबीर भंडा द्वारा 31-31 हजार रुपये की सबसे अधिक बोली लगाई गई।
ग्राम निनाना में चल रहे शिव मंदिर की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बुधवार को प्रतिमाओं को नगर भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व कमिश्नर डॉ. ईश्वर सिंह ने किया। उनके साथ हरेंद्र प्रधान, सुरेशपाल कश्यप, रामबीर भंडा, ओमबीर भंडा, उम्मेद, नरेंद्र पोस्तिया, नरेश प्रधान और अन्य गांव वासियों का सहयोग रहा।
शोभायात्रा मंदिर से शुरू हुई। शोभायात्रा में हाथी, ऊंट, रथ पर विराजमान प्रतिमाओं का गांव का भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा में बैंडबाजे भक्ति धुन बजाते हुए चल रहे थे। दोनों गांवों के श्रद्धालुओं की भीड़ नाचते-गाते हुए चल रही थी। यात्रा गांव की गलियों से होकर निकली तो दोनों गांवों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। शोभायात्रा बड़े ही सद्भावना से मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के तहत महायज्ञ दिनांक 26 फरवरी से शुरू हुआ है जिसमें रामबीर भंडा प्रमुख यज्ञमानरहे। दोनों गांवों के प्रधानों और सभी ग्रामवासियों का सहयोग रहा। शिव मंदिर समिति फैजपुर निनाना के पदाधिकारियों ने सभी का आभार जताया। रामवीर भंडा ने बताया कि 3 मार्च को गांव फैजपुर निनाना के शिव मंदिर में मूर्ति की स्थापना और भंडारे का आयोजन सुबह 10 बजे किया जाएगा।