{"_id":"625da73f417eeb564a3ea683","slug":"sixes-released-in-the-sun-and-hot-air-baghpat-news-mrt5850422157","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप में छूटा पसीना, गर्म हवा में हाल बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप में छूटा पसीना, गर्म हवा में हाल बेहाल
विज्ञापन
बागपत में गर्म हवा से बचने के लिए कपड़ा लपेटकर बाइक चलाता युवक
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। गर्मी और तेज धूप से लोगों के छक्के छूट रहे हैं। गर्म हवा के चलते बुरा हाल है। जिले का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। गर्मी के कारण लोग घरों से निकलने से कतरा रहे हैं। इसके चलते दोपहर में नगर के मार्ग और बाजारों में लोगों की आवाजाही घट रही है।
सुबह से ही धूप तेज के चलते लोगों को परेशानी उठानी रही है। लू के थपेड़ों से त्वचा झुलस रही है। गर्म हवा और तेज धूप से गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। तेज धूप और गर्म हवा के कारण तापमान लगाकर बढ़ रहा है। सोमवार को जिले में न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गर्मी बढ़ने के कारण लोग दोपहर में घरों में दुबकने के लिए मजबूर हैं। दोपहर में नगर के बाजारों और मार्गों पर लोगों की आवाजाही कम हो रही है। लोग दोपहर में जरूरी काम से ही घरों से निकल रहे हैं। गर्मी से बचाव के लिए चिकित्सक लोगों को पेय पदार्थों का अधिक सेवन करने और जंक फूड से परहेज करने की सलाह दे रहे हैं।
वहीं, चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी अधिक होने पर तेज बुखार की आशंका बढ़ जाती है। सही समय पर उपचार न कराने पर खतरनाक साबित हो सकता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत का कहना है कि लू लगने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। उन्होंने गर्मी से बचाव के लिए शरीर को ढककर घर से बाहर निकलने तथा ताजे फल और हरी सब्जियों का सेवन करने के साथ पेय पदार्थों का अधिक सेवन करने की सलाह दी है।

बागपत में तेज धूप के बीच बच्चें को लेकर हाईवे पार करती महिला- फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन