{"_id":"5a5bb1fc4f1c1b8d268b46ed","slug":"six-pendrol-clips-stealing-at-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर छह पेंड्रोल क्लिप चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर छह पेंड्रोल क्लिप चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
बडौत के रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक से हटा पेंड्रोल क्लिप।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत रेलवे स्टेशन पर पटरी से छह पेंड्रोल क्लिप चोरी हो गए, अभी तक जीआरपी और स्टेशन मास्टर को पेंड्रोल क्लिप चोरी होने की जानकारी नहीं है। इससे अधिकारी परेशान हैं।
बड़ौत रेलवे स्टेशन पर नंबर दो प्लेटफार्म पर रेलवे पटरी से छह पेंड्रोल क्लिप गायब मिले। इसकी भनक रेलवे विभाग को नहीं लगी। जबकि रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और रेलवे विभाग कर्मचारी भी मौजूद रहते हैं। इस पटरी से लगातार ट्रेनें गुजर रही है।
अभी तक गनीमत यह रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। इस संबंध में जीआरपी ने कहा कि अभी तक उन्हें किसी ने सूचना नहीं दी है और स्टेशन मास्टर को भी इसकी जानकारी नहीं मिली। जब मीडिया कर्मियों ने इसकी जानकारी दी तो विभागीय अफसरों में हड़कंप मच गया और उन्होंने सेक्शन इंजीनियर को इसकी सूचना दी, लेकिन देर शाम तक वहां से गायब पेंड्रोल क्लिप को नहीं लगवाया गया था।
विज्ञापन
नहीं हो रही पेट्रोलिंग
रेलवे को पेंड्रोल क्लिप चोरी होने का पता नहीं चला। इससे इस बात का तो खुलासा हुआ है कि पटरी पर पेट्रोलिंग ही नहीं हो रही है। ये हाल तो तब है कि पटरी पर पेट्रोलिंग होने के सख्त निर्देश है।