फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Six new dengue cases were reported, 12 patients found so far

डेंगू छह नए मामले सामने आए, अभी तक 12 मरीज मिल चुके

Thu, 16 Sep 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Six new dengue cases were reported, 12 patients found so far
बागपत। जिले में अभी तक बुखार ने कहर बरपाया हुआ था, लेकिन अब डेंगू के मरीज भी लगातार मिल रहे है। यहां डेंगू के छह नए मरीज मिले है और इस तरह अभी 12 मरीज मिल चुके है। इनका मेरठ मेडिकल व अन्य जगह के अस्पताल में उपचार चल रहा है, जिनमें से करीब छह मरीज ठीक हो चुके है। इसके अलावा कई संदिग्ध मरीज है, जिनकी अभी जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन

यहां बुखार से करीब दस से ज्यादा की मौत हो चुकी है तो डेंगू से एक मौत का मामला कई दिन पहले सामने आया था। लेकिन अब डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जहां तीन दिन पहले तक डेंगू के केवल छह मरीज थे, वहीं अब वह दोगुने हो गए है। जिले में मिले डेंगू के 12 मरीजों का मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है और इनमें से कई मरीज ठीक होकर अपने घर पहुंच चुके है। सीएमओ दिनेश कुमार का कहना है कि बीमारियों से बचाव के लिए लगातार एंटी लार्वा का छिड़काव और फागिंग कराई जा रही है। इसके साथ ही लोगों को अपने आसपास सफाई रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस तरह से बीमारियों का प्रकोप कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed