{"_id":"5f206f658ebc3e639c3c29a1","slug":"six-more-corona-positive-587-infected-baghpat-news-mrt4934795157","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह कोरोना पॉजिटिव, 587 हुई संक्रमितों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह कोरोना पॉजिटिव, 587 हुई संक्रमितों की संख्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में मंगलवार को छह और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 587 हो गई है जबकि 11 की मौत हो चुकी है।
सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि छह लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें दो लोग बागपत, दो बड़ौत व दो छपरौली के है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 587 हो गई है। 11 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। कोरोना की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना पॉजिटिव मिले मरीजों की गलियों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराकर गलियों को सील कर दिया है। लोगों को घरों में रहकर मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन करने के निर्देश दिए है।
192 चालान कर लगाया 48 हजार का जुर्माना
बागपत। पुलिस ने मंगलवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर जिले भर में 192 चालान कर 48 हजार सात सौ रुपये का जुर्माना लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को कोविड-19 नियमों के उल्लंघन में 118 चालान कर 32 हजार पांच सौ रुपये तथा एमवी एक्ट में 74 वाहनों का चालान कर 16 हजार दो सौ रुपये का जुर्माना लगाया है।
टेस्टिंग पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन व हाई रिस्क एरिया, फैक्ट्री एरिया में युद्ध स्तर पर टेस्टिंग करने तथा इसकी सूचना पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। इस कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सीएमओ डॉ आरके टंडन मौजूद रहे।