फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Six members of a family scorched

एक परिवार के छह सदस्य झुलसे

Wed, 31 May 2017 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 31 May 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
Six members of a family scorched
जिला अस्पताल में आग से झुलसे बच्चों को ले जाते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिहारीपुर गांव के ईंट भट्ठे की झुग्गी में खाना बनाते समय सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से परिवार के छह सदस्य झुलस हो गए। इनमें तीन बच्चे शामिल हैं। हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने सभी झुलसे लोगों  को मेरठ हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


  बड़ौत क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी जसवीर सिंह अपने परिवार के साथ बिहारीपुर गांव के एसआरजी भट्ठे पर घोड़ा-बुग्गी से ईंट भराई का काम करते हैं। मंगलवार को शाम करीब साढ़े चार बजे काम पूरा करने के बाद उनकी पत्नी संतरेश खाना बनाने के लिए झुग्गी में गई, जैसे ही उसने माचिस से गैस चूल्हा जलाने की कोशिश की, सिलेंडर लीक होने से अचानक आग लग गई।
विज्ञापन


महिला संतरेश और वहां पर बैठे उसके जसवीर, उसकी बेटी काजल (12), बेटा वंश (10) और छोटू (6) और बहनोई रामनिवास निवासी किरठल आग की चपेट में आ गए। झुग्गी में आग की लपेटे और धुआं उठता देखकर मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने किसी तरह उनको आग से बचाया और बड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वे बुरी तरह से झुलस चुके थे। सूचना मिलते ही पहुंची एंबुलेंस उनको जिला अस्पताल लेकर पहुंची। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उनको मेरठ के लिए रेफर कर दिया। डॉ. दीपक कंसल ने बताया हादसे में झुलसे सभी लोगों की हालत गंभीर है। 


पापा मुझे बचा लो...
बागपत। आग की चपेट में आने से बच्चों की चीख पुकार से भट्ठा क्षेत्र गूंज गया। बच्चे बार बार कह  रहे  पापा बुझे बचा लो। यह नजारा देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed