{"_id":"6629af3e08f820a9780a776a","slug":"sisters-doli-was-to-be-picked-up-in-the-evening-brother-died-in-the-morning-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-112309-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: शाम को बहन की उठनी थी डोली, सुबह को भाई की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: शाम को बहन की उठनी थी डोली, सुबह को भाई की हुई मौत
Thu, 25 Apr 2024 06:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 25 Apr 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
रटौल। पांची गांव में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। बहन की डोली उठने से पहले भाई की मौत हो गई। इससे परिवार में मातम छाया हुआ है। युवक की मौत पीलिया और शुगर के कारण होनी बताई जा रही है।
पांची गांव में बुधवार शाम को नवाब की बेटी सफद की शादी थी। महीनों से ही घर में बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी। घर में शादी की खुशियां छाई थी। मगर बुधवार की सुबह उसके भाई की बीमारी से मौत हो गई। नवाब ने बताया कि सोमवार को उसके बेटे आसिम (25) के पेट में तेज दर्द हुआ था। उसे गांव व आसपास के चिकित्सक को दिखाया, मगर हालत में सुधार नहीं हुआ। हालत बिगड़ने पर मंगलवार को आसिम को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बुधवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने पीलिया और शुगर के कारण मौत होना बताया। युवक की मौत की सूचना पर घर में मातम छा गया।
कपड़ों की दुकान चलाता था आसिम
नवाब ने बताया कि शाम को उसकी बेटी सदफ की गाजियाबाद से बारात आनी थी। बेटे की मौत से शादी की सारी खुशियां मातम में बदल गई। उसने बताया कि आसिम गांव में ही रेडिमेट कपडों की दुकान चलाता था। उसकी तीन साल पहले शादी हुई थी और उसकी एक साल की बेटी है।