फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sisters arrived brother home crossing all obstacles

सारी बाधाएं पार कर भाई के घर पहुंची बहनें

Fri, 19 Aug 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Fri, 19 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Sisters arrived brother home crossing all obstacles
बड़ौत में दिल्ली बस स्टैंड पर रक्षाबंधन पर भारी भीड़ रही, इस दौरान बस में चढ़ते यात्री। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
क्षेत्र में भाई-बहन के अटूट संबंध के प्रतीक रक्षा-बंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाइयों की दीर्घायु की कामना कर उनकी कलाई में राखी बांधी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को रक्षा-बंधन पर्व पर जहां बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर दीर्घायु की कामना की, वहीं भाइयों ने भी बहनों को पूर्ण सुरक्षा देने का संकल्प दिया। सुबह से ही बहनों ने भाइयों के लिए उपवास रखा और घरों में भी विशेष पूजा-अर्चना की। रक्षा-बंधन पर बड़ौत के बाजारों में काफी भीड़ लगी हुई थी। मिठाई वालों के यहां तो मिठाई खरीदने का तांता लगा है।
विज्ञापन


वहीं इस अवसर पर मंदिरों में भी यज्ञ हुए और बहन भाई की कलाई पर राखी बांधकर  खुश नजर आई। वहीं रक्षा बंधन पर बसों और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। बस स्टैंड पर बसों का टोटा होने से यात्रियों को कई-कई घंटे इंतजार करना पड़ा और उन्हें छतों पर बैठकर जाना पड़ा। यही हाल रेलवे स्टेशन पर भी देखने को मिला। पूरे दिन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई की दीघायु की कामना ः खेकड़ा। रक्षा बंधन का त्योहार परंपरागत ढंग से मनाया गया। बहन ने तिलक लगाकर भाई की कलाई पर राखी बांधकर दीर्घायु की कामना की। साथ ही भाई ने बहन की रक्षा का संकल्प लिया। ट्रेनों एवं बसों में भीड़ के चलते यात्रियों को आवागमन के दौरान दिक्कत का सामना करना पड़ा। दिल्ली - सहारनपुर हाईवे और नगर के मुख्य मार्ग पर वाहनों के भारी आवागमन के चलते जाम की स्थिति बनी रही। इसके अलावा उत्साहित युवकों ने  पतंग बाजी कर लुत्फ उठाया। 

 हिंदू मुस्लिम एकता की मिशाल देकर कांग्रेस नेत्री ने राखी बांधी ः बड़ौत। महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव लता चौधरी बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश गन्ना एवं बीज भंडार के अध्यक्ष हाजी तराबुद्दीन के यहां पहुंची और हिंदू-मुस्लिम एकता की मिशाल कायम कर सपा नेता को राखी बांधी। उन्होंन बहन का दर्जा देकर संकल्प किया वे उनकी जिंदगी भर सुरक्षा करेंगे।

लता चौधरी ने बताया उन्होंने नगर में शराब बंदी अभियान भी चलाया है। उन्होंने सभी को शराब न पीने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा वे शराब बंदी  के लिए पहले नगर में और फिर पूरे क्षेत्र में अभियान छेडे़गी और महिलाओं को शराब बंदी के लिए एकजुट कर एक संगठन का गठन भी करेगी। 


ये बंधन है कच्चे धागों का, मनाया रक्षाबंधन
छपरौली। क्षेत्र में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया  और बहन ने भाई को कच्चे धागे की राखी बांधा। भाई ने भी बहन को सुरक्षा और मान सम्मान का भरोसा दिलाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed