{"_id":"6188137325c3d53cbe35f04b","slug":"sintu-wrestler-of-dagarpur-won-2-11-lakh-wrestling-baghpat-news-mrt563886362","type":"story","status":"publish","title_hn":"डगरपुर के सिंटू पहलवान ने जीती ढाई लाख की कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डगरपुर के सिंटू पहलवान ने जीती ढाई लाख की कुश्ती
विज्ञापन
बागपत के डगरपुर गांव में आयोजित दंगल में दांवपेच दिखाते पहलवान।
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डगरपुर गांव में दो दिवसीय दंगल और रागिनी प्रतियोगिता का आयोजन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर (बागपत)। डगरपुर गांव में स्वर्गीय चौधरी ब्रह्मपाल सिंह की स्मृति में दो दिवसीय दंगल और रागिनी प्रतियोगिता का आयोजन किया। दंगल का उद्घाटन सांसद डॉ सत्यपाल सिह ने किया। दंगल में डगरपुर के सिंटू पहलवान ने 2.11 लाख रुपये की कुश्ती में पटियाला के संदीप पहलवान को हराया।
रागिनी प्रतियोगिता में हरियाणा और यूपी के गायकों ने भाग लिया। शाम को विशाल का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और यूपी के पहलवानों ने भाग लिया। 2.11 लाख रुपये की कुश्ती डगरपुर के सिंटू पहलवान ने पटियाला के संदीप पहलवान को हराकर जीती। दो लाख रुपये के लिए नंगला बढ़ी के हरेंद्र व दिल्ली घिटोरनी के जीतू के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी। डेढ़ लाख रुपये की कुश्ती में सुमित खरखड़ी ने पंजाब के सोनू को हराया। प्रदीप डगरपुर और मोहित पहलवान के बीच हुई 11 हजार की कुश्ती बराबर रही। राहुल पहलवान भगोट और लविश पहलवान दिल्ली के बीच हुई 31 हजार की कुश्ती बराबर रही। 51 हजार की कुश्ती में मेरठ के संदीप व जलालाबाद के आसिफ बीच बराबर रही। प्रतियोगिता के उपरांत पूर्व ब्लाक प्रमुख लीलू पहलवान, जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल ने विजेता पहलवानों को शील्ड व नगद राशि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सांसद संगल लाल गुप्ता, अभिजीत शर्मा, कांशीराम प्रधान, सुरेंद्र प्रधान, कर्मवीर प्रधान, नरेंद्र, ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा, अजय शर्मा, प्रदीप प्रधान, पूर्व एमएलसी प्रशांत चौधरी, लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर, काशी प्रधान, आरिफ चौधरी मुकेश प्रधान, एडवोकेट साकिर हसन, हेमवीर बंसल, देवकरण मौजूद रहे।