फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Simply manipulating woman

बस में युवती से छेड़छाड़, हंगामा

Sun, 06 Nov 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 06 Nov 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Simply manipulating woman
eve teasing
बागपत के बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पीएन शर्मा पार्क के पास बागपत से शामली जा रही एक मिनी बस में युवती से छेड़छाड़ को लेकर जमकर हंगामा हुआ। हंगामा बढ़ता देख युवक फरार हो गए। सूचना पर पहुंची मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बस वहां से जा चुकी थी। पुलिस भी घटना की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह बागपत से एक मिनी बस शामली के लिए चली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब बस बड़ौली गांव पहुंची तो कुछ युवक उसमें चढ़े और बस में सवार एक युवती से छेड़छाड़ करने लगे। पहले तो युवती ने इसको नजरअंदाज किया, लेकिन युवकों ने सारी हदें पार कर दी तो युवती ने बड़ौत में पीएन शर्मा पार्क के पास बस रुकवा दी और शोर मचा दिया। हंगामा बढ़ता देख उक्त युवक लोगों को चकमा देकर वहां से फरार हो गए। यात्रियों और वहां पर मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं लग सके। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस उक्त युवकों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। युवती सरूरपुर गांव की बतायी जा रही है।

विज्ञापन

 

घर में घुसकर किशोरी को अगवा करने का प्रयास 
बड़ौत। बावली गांव में मुकदमा वापस न लेने पर शनिवार को घर में घुसकर तीन-चार युवकों ने एक किशोरी को अगवा करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर मारपीट कर फरार हो गए। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है।बावली निवासी राजेंद्र की बेटी का सात माह पहले तीन लोगों ने अपहरण कर लिया था। पुलिस ने युवक टिक्कू को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद किया था। इसके बाद टिक्कू को न्यायालय में  पेश कर जेल भेज दिया था। राजेंद्र का आरोप है कि टिक्कू जमानत पर बाहर है और कई दिनों से परिवार को धमकी दे रहा है कि या तो मुकदमा वापस लो नहीं तो बेटी का अपहरण कर लूंगा। उन्होंने मना कर दिया। शनिवार की तड़के तीन-चार युवक उनके घर में घुसे और मौजूद लोगों से मारपीट कर किशोरी को जबरन ले जाने लगे। शोर मचाने पर जब आसपास के लोग उधर दौड़े तो वे किशोरी के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस संबंध में राजेंद्र और उसके परिवार ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर हमला 
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। विरोध करने पर आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर आरोपी को नामजद कर तहरीर दी है। क्षेत्र में महिलाएं घर में भी सुरक्षित नहीं है। आए दिन छेड़छाड़ की घटनाएं होना आम हो गया है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला घर में अकेली थी। वह अपना घरेलू कार्य कर रही थी। उसी दौरान पड़ोस का युवक दीवार फांदकर घर में घुस गया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपी ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हमला कर आरोपी फरार हो गया। शोरशराबा सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हुए। जानकारी परिजनों को दी गई। सूचना पाकर महिला का पति गांव पहुंचा। घायलावस्था में परिजन उसे कोतवाली लेकर पहुंचे और नामजद तहरीर दी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भेजा है। पुलिस ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed