फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Silence from village street to cities

गांव गली से लेकर शहरों तक सन्नाटा

Sat, 11 Jul 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Silence from village street to cities
बागपत में शनिवार को सूना पड़ा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे - फोटो : BAGHPAT
बागपत। लॉकडाउन में जिंदगी की चहल-पहल फिर थम गई। गांव, गली से लेकर शहरों तक सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर सिर्फ जरूरी वाहनों की आवाजाही रही। डीएम शकुंतला गौतम और एसपी अजय कुमार सिंह ने जिले का भ्रमण किया। लोगों से दो गज की दूरी और मास्क जरूरी का आह्वान किया।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम शकुंतला गौतम और एसपी अजय कुमार सिंह ने नगर में कोर्ट रोड, होली चौक और मुख्य बाजार का भ्रमण किया। इसके बाद औसिक्का, बड़ौत, बरनावा, भड़ल का दौरा किया। जिले के बॉर्डर पर चौकसी बरतने के निर्देश दिए। प्रमुख मार्गों, चौराहों और बाजारों का पैदल भ्रमण किया। डीएम ने आमजन से आह्वान किया कि लॉकडाउन का पूर्णत: पालन करें। कोविड-19 महामारी के चलते वर्तमान में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। घरों में रहें सुरक्षित रहें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। अनावश्यक घर से बाहर ना निकलें। एसपी अजय कुमार सिंह ने पुलिस को सतर्कता के साथ ड्यूटी के निर्देश दिए। एडीएम अमित कुमार सिंह और एएसपी अनित कुमार सिंह ने भी कई स्थानों का भ्रमण किया। एसडीएम सदर रामनयन सिंह और सीओ सदर ओमपाल सिंह ने भ्रमण किया।
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान में लगे 1117 कर्मचारी
बागपत। जिले में संचारी रोग अभियान चलाया गया। लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया। जिले में 1117 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं, जिन्होंने स्वच्छता का कार्य वृहद स्तर पर चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण से बचाव के लिए अभियान
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि डोर टू डोर सर्विलांस अभियान चल रहा है। आशा और एएनएम की 493 टीमें काम कर रही हैं। घर-घर जाकर स्टीकर लगा रही हैं। परिवार के सदस्यों से बुखार, खांसी, जुकाम, कैंसर, टीबी के मरीजों की जानकारी ले रही हैं।

डेढ़ लाख मोबाइल में आरोग्य सेतु एप
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने भ्रमण के दौरान जिले के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने का आह्वान किया। आरोग्य सेतु एप बहुत ही उपयोगी है। इस एप का अधिक से अधिक प्रयोग करें। जिले में अब तक डेढ़ लाख लोग एप को डाउनलोड कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed