फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Silence during corona curfew

लगातार चौथे दिन सूनी पड़ी रही गलिया,बाजारों में पसरा सन्नाटा- मुख्य मार्गो से लेकर हाईवे पर कम रही वाहनों की संख्या

Tue, 04 May 2021 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Silence during corona curfew
बागपत। कोरोना कर्फ्यू के चौथे दिन मंगलवार को भी गलियां सूनी रहीं तथा बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। ज्यादातर लोगों ने घरों में रहकर कोरोना कर्फ्यू का पालन किया। नगर के मुख्य मार्गों और हाईवे पर भी वाहनों की संख्या कम रही। सुबह में फल और सब्जियां खरीदने के लिए लोग घरों से निकले। वहीं, नगर के मुख्य बाजारों, मुख्य मार्गों और चौराहों पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

जिले में लगातार चौथे दिन नगर से लेकर देहात तक सुनसान रहा। लोगों ने अपने घरों में रहकर नियमों का पालन किया। घर से निकलते समय मास्क अनिवार्य रहा। नगर के मुख्य मार्गों से लेकर मेरठ-बागपत और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भी लोगों की आवागमन और वाहनों की संख्या काफी कम रही। इसके चलते इक्का-दुक्का वाहन दौड़ते नजर आए। 50 फीसदी क्षमता के साथ परिवहन सेवा चालू रही। इनके अतिरिक्त माल वाहन, जरूरी सेवाएं, स्वास्थ्य सेवाएं और आकस्मिक सेवाओं की अनुमति रही। नगर के मुख्य मार्ग, बाजार और चौराहों पर पुलिस तैनात रही। पुलिस ने बेवजह घूमने वाले और मास्क का प्रयोग न करने वालों को दौड़ाया। नगर के राष्ट्र वंदना चौक पर चेकिंग कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed