फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Siddhachakra Mahamandal Vidhan concludes with World Peace Mahayagna

Baghpat News: विश्व शांति महायज्ञ के साथ सिद्धचक्र महामंडल विधान का समापन

Tue, 23 Jul 2024 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Siddhachakra Mahamandal Vidhan concludes with World Peace Mahayagna
-आठ दिवसीय विधान में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से की भगवान की आराधना
विज्ञापन

फोटो संख्या 2
बड़ौत। नगर के विभिन्न जैन मंदिरों में चल रहे सिद्ध चक्र महामंडल विधान का समापन हो गया। आठ दिवसीय विधान में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान की आराधना की। 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में सिद्ध चक्र महामंडल विधान के समापन पर सौधर्म इंद्र सतेंद्र जैन ने शांतिनाथ भगवान, श्रीजी को पाण्डुशिला पर विराजमान किया। सभी इंद्र-इंद्राणियों की प्रासुक जल से शुद्धि कराकर तिलक लगाया। सौधर्म इंद्र ने प्राशुक जल से श्रीजी का अभिषेक किया। कुबेर इंद्र अतुल जैन व अन्य सभी इंद्रोेंं ने भगवान का अभिषेक कर शांतिनाथ भगवान की शांति धारा की। शांतिनाथ, पारसनाथ भगवान सहित अन्य की पूजा की गई। पंडित नरेश चंद जैन ने कहा कि हमें किसी भी व्यक्ति का अपनी वाणी से मन नहीं दुखाना चाहिए। हम जैसा बोते हैं, वह काटते हैं। इस दौरान विश्व शांति के लिए महायज्ञ के उपरांत श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सौधर्म इंद्र और इंद्र-इंद्राणी व श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान शांतिनाथ भगवान की जगह-जगह आरती उतारी गई। आरती के दौरान पूनम जैन, राजीव जैन, झलक जैन, संजय जैन, अनिता जैन, उदित जैन शामिल रहे। शोभायात्रा रामा कॉलोनी से होकर मंदिर में पहुंची। शांतिनाथ भगवान को अभिषेक करने के बाद श्रीजी को उनकी मूल वेदिका में विराजमान किया गया।

इस दौरान अजय जैन, अमन जैन, संजीव जैन, निरंजन जैन, अनिल जैन, आदिश जैन, मुकेश जैन आदि रहे। उधर, दिगंबर जैन छोटा मंदिर में सिद्ध चक्र महामंडल विधान का समापन हो गया। सौधर्म इंद्र अजय जैन, कुबेर इंद्र हर्षित जैन, यज्ञ नायक इंद्र गौरव जैन ने भगवान की स्तुति की। विधान आचार्य संजय जैन, विकास जैन ने जैन धर्म व जैन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। शांतिनाथ मंदिर में विधान आचार्य डा. श्रेयांस जैन के सानिध्य में इंद्र गणों ने शांतिनाथ भगवान की प्रतिमा का गर्म प्रासुक जल से अभिषेक किया। सौधर्म इंद्र मुकेश कुमार, रुपल जैन ने शांतिधारा की। कुबेर इंद्र, प्रदीप जैन ने रत्नों की वर्षा की। पूजन में देव शास्त्र गुरु पूजन, चौबीसी पूजन व शांतिनाथ भगवान की पूजा की गई। सिद्धचक्र महामंडल विधान समापन कार्यक्रम में सभी इंद्र- इंद्राणियों ने भाग लिया। अंत में विधि-विधान से महायज्ञ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed